Rohit on Retirement: ‘जिस दिन मैदान पर बेअसर हुआ, उस दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा’

Rohit Sharma Retirement Update: भारत के स्टार बल्लेबाज़ और T20 World Cup 2024 जीतकर T20 Internationals से रिटायर हो चुके Rohit Sharma ने अब वनडे इंटरनेशनल को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि जब उन्हें लगेगा कि वह मैदान पर टीम को वैल्यू नहीं दे पा रहे हैं, तो वो बिना किसी संकोच के खेल छोड़ देंगे।

 क्या Rohit Sharma 2027 World Cup खेलेंगे?

Senior Sports Journalist Vimal Kumar को दिए इंटरव्यू में हिटमैन ने साफ किया कि उन्होंने अभी One Day Internationals से रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं बनाया है। हालांकि, उन्होंने यह भी नहीं कहा कि वे 2027 ODI World Cup तक खेलते रहेंगे।

Rohit ने कहा,

“मैं जानता हूं कि मुझे कब हटना है। मैंने जो रन बनाने थे वो बना लिए हैं, अब क्रिकेट को एक अलग तरीके से खेल रहा हूं। अगर मैं 20 बॉल खेलता हूं, तो 30 या 40 रन क्यों नहीं बना सकता?”

गेम स्ट्रैटजी में किया बदलाव

Rohit Sharma ने अपने खेलने के अंदाज़ में आए बदलाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले वह शुरुआती 10 ओवर में सेफ खेलते थे, लेकिन अब उनका फोकस होता है Powerplay में तेजी से रन बनाने पर।

“अब जब एक्सीलेटर दबाता हूं, तो पहले 10 ओवर में 80 रन भी बना सकता हूं। अब क्रिकेट को मैं इस सोच के साथ खेलता हूं कि टीम को कैसे एडवांटेज मिले।”

Captaincy Legacy in White Ball Cricket

Rohit Sharma की कप्तानी में India ने हाल ही में T20 World Cup 2024 और साल की शुरुआत में Champions Trophy जीती। उन्होंने 273 वनडे मैचों में 48.76 की औसत से 11,168 रन बनाए हैं और वह भारत की White-ball cricket टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं।

उनकी कप्तानी में India ने सिर्फ दो ICC knockout matches हारे हैं — एक World Cup 2023 Final और दूसरा T20 World Cup 2022 Semifinal