War Readiness Mode: उत्तराखंड में हॉस्पिटल्स अलर्ट पर, Rapid Response Teams एक्टिव

India-Pakistan Border Tension के बीच अब उत्तराखंड सरकार ने भी Health Emergency Protocol एक्टिवेट कर दिया है। राज्यभर के Hospitals और Medical Colleges को High Alert पर रखा गया है और सभी Rapid Response Teams (RRTs) को एक्टिव कर दिया गया है।

 अस्पतालों को All Set रहने का आदेश

उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने गुरुवार को निर्देश जारी किए कि राज्य के सभी ज़िला व ब्लॉक स्तरीय हॉस्पिटल्स में Emergency Infrastructure तुरंत तैयार किया जाए।
राज्य में करीब 12,000 beds चिन्हित किए गए हैं, जिनमें ICU, Ventilators और Trauma Rooms शामिल हैं।

सभी अस्पतालों में Red Cross Marking करने, Stabilization Rooms को एक्टिव रखने और ऑक्सीजन सप्लाई व Life-saving drugs का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द, आश्रय स्थल का भी प्रबंध

Doctors, Nurses और Medical Staff की छुट्टियों पर पूर्ण रोक (Leave Cancelled for Medical Staff) लगा दी गई है। स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिलों में आदेश भेजते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की Emergency Situation से निपटने के लिए स्टाफ फुल अलर्ट पर रहे।

इसके साथ ही, Hospitals के Basement Areas में Shelters बनाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। Medical Education Director डॉ. आशुतोष सयाना ने नागरिक सुरक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश सभी मेडिकल कॉलेजों को जारी किए हैं।

Emergency Action Plan: हर स्थिति के लिए तैयार हो रहा है Blueprint

Pahalgam Terror Attack के बाद Indian Air Force द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई के चलते उत्तराखंड में अब Medical Level पर भी War Readiness बढ़ा दी गई है।
Doon Medical College में Mass Casualty Handling के लिए लगभग 100-पेज का Emergency Action Plan तैयार किया जा रहा है, जिसे DMS डॉ. एनएस बिष्ट ने Principal डॉ. गीता जैन को सौंपा है।

अस्पतालों के लिए विशेष निर्देश

  • हर इमारत में Loudspeaker System एक्टिव रहे

  • Fire Safety Systems की जांच और सुधार

  • Police, Administration और Civil Defence के साथ Coordination

  • डॉक्टर्स व स्टाफ को Disaster Training

  • Ambulance, ICU Beds, Ventilators और Medicines की उपलब्धता सुनिश्चित