भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16: जानिए Fighter Jet की असली ताकत और इतिहास
India downs Pakistan F-16 — ये खबर मई 2025 में अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में छा गई, जब भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने राजस्थान के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान के एक F-16 fighter jet को मार गिराया। यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न शहरों पर missile और drone attacks की नाकाम कोशिशों के जवाब में हुई।
क्यों चर्चा में आया फिर से F-16?
2022 में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के प्रशासन से यह सवाल किया था कि आखिर क्यों पाकिस्तान को $450 million package दिया गया, जिसमें उसके F-16 fleet upgrade की बात थी।
जयशंकर ने कहा था, “आप counterterrorism की बात करते हैं, पर सब जानते हैं कि F-16 जैसे aircraft का deployment कहां होता है। आप किसी को धोखा नहीं दे रहे हैं।”
US-Pak F-16 Deal: Strategic or Risky?
Pentagon ने इस पैकेज को “F-16 sustainment and related equipment” करार दिया था। इस डील के तहत Lockheed Martin को contractor बनाया गया, जिसमें aircraft और engine के लिए upgrades, technical services और maintenance शामिल था।
भारत की जवाबी कार्रवाई: Air Defence का पराक्रम
2025 में बढ़ते Indo-Pak tensions के बीच जब पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की — खासकर Jammu, Udhampur, Pathankot जैसे strategic क्षेत्रों पर — तब भारत की सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक F-16 jet को हवा में ही मार गिराया।
Akhnoor, Samba, Baramulla, Kupwara जैसे इलाकों में sirens और blasts की रिपोर्ट मिली। रक्षा मंत्रालय ने कहा, “India is fully prepared to defend its sovereignty and people.”
क्या है F-16 की ताकत? | F-16 Fighter Jet Capabilities
पाकिस्तान के पास वर्तमान में करीब 75 F-16 fighter jets हैं, जैसा कि International Institute for Strategic Studies (IISS) 2023 report में बताया गया है। इन jets को 1980 के दशक में अमेरिका से खरीदा गया था, जब Reagan administration ने सोवियत-अफगान युद्ध के दौरान पाकिस्तान को सैन्य सहायता दी थी।
2014 में पाकिस्तान ने 13 refurbished F-16s from Jordan भी खरीदे।
2019 Balakot Air Battle की यादें
February 27, 2019 को जब भारत ने बालाकोट में airstrikes की थीं, तब पाकिस्तान ने F-16 के जरिए जवाबी हमला किया था। उसी दौरान एक F-16 jet को Indian Air Force (IAF) ने गिरा दिया था।
F-16 की कमजोरियां: क्या अमेरिका ने पूरी ताकत दी?
हालाँकि अमेरिका ने पाकिस्तान को F-16s दिए, लेकिन critical technologies withheld कर दी गईं। जैसे:
-
Source codes नहीं दिए गए, जिससे Pakistan jets के software को fully customise नहीं कर सकता।
-
Non-US weapons integration की अनुमति नहीं मिली।
-
Advanced electronic warfare suites, long-range radar upgrades, और secure NATO-compatible communication systems withheld किए गए।
इसके अलावा, इन jets को nuclear weapon delivery capable नहीं बनाया गया, अमेरिका की non-proliferation policy के तहत।
F-16 Jet Specs at a Glance:
-
Speed: Mach 2+
-
Weapons: AIM-120 AMRAAM, Precision-guided bombs
-
Missions: Air-to-air & air-to-ground capable
-
Systems: Modern radar, targeting systems, all-weather flying
-
Refueling: Mid-air refueling capable for long-range operations