Tragic Road Accident in Nainital: बारात की खुशियां मातम में बदली, 4 की मौत—किसकी है लापरवाही?
उत्तराखंड में फिर हुआ दर्दनाक Road Accident, Nainital के ओखलकांडा ब्लॉक में बारात लेकर जा रही एक मैक्स (Max Vehicle) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसा सोमवार दोपहर खनस्यू (Khansyu) क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह मैक्स वाहन सुबह हरीश ताल (Harish Tal) से बारात लेकर पट रानी की ओर जा रहा था। लेकिन रास्ते में पटरानी पहुंचने से पहले वाहन अचानक असंतुलित हुआ और करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत Rescue Operation शुरू कर दिया। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों की पहचान:
-
डूंगर राम गाजा
-
दीवान राम
-
पनूली देवी
-
एक अन्य की पहचान प्रक्रिया में है
घायलों में शामिल हैं:
-
बालम राम
-
हरीश राम
-
जानकी देवी
सड़क की हालत बनी हादसे की वजह?
स्थानीय निवासी बिशन परगाई के अनुसार, इस रूट की सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। “ना तो रोड का डामरीकरण (road tarring) हुआ है, और ना ही कोई पैराफिट (parapet) या रेलिंग मौजूद है,” उन्होंने कहा। पहाड़ी रास्तों पर ऐसे हालात में ड्राइविंग करना खतरे से खाली नहीं है।
प्रशासन पर सवाल:
-
कब होगी खराब सड़कों की मरम्मत?
-
क्या Uttarakhand PWD (Public Works Department) और लोकल प्रशासन के पास कोई Safety Audit System नहीं है?
-
क्या इस हादसे से सरकार सबक लेगी?