LoC Tensions: Pahalgam Attack के बाद पाक की घबराहट, चीन से मिली तोपें लाई सीमा पर
Pahalgam Terror Attack के बाद भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई को देखते हुए Pakistan की सेना में खलबली मच गई है। गुरुवार को पाकिस्तान ने Line of Control (LoC) पर कई भारतीय चौकियों को heavy machine guns से निशाना बनाया, जिससे सीमा पर तनाव और बढ़ गया।
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान ने SH-15 Chinese Howitzers को LoC के नजदीक तैनात कर दिया है। इसके अलावा Khyber Pakhtunkhwa से अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियों को सीमावर्ती इलाकों में भेजा गया है।
भारतीय सेना अलर्ट पर, मिली खुली छूट
इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में Cabinet Committee on Security (CCS) की बैठक हुई थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर की ताजा स्थिति और सुरक्षा पर चर्चा हुई। उसी दिन भारत ने Pakistani aircrafts के लिए airspace को बंद कर दिया था।
PM मोदी ने सेना को साफ निर्देश दिए हैं कि वे जवाबी कार्रवाई के time, method और target का चयन स्वतंत्र रूप से करें। इसका सीधा संदेश है—अब भारत रुकने वाला नहीं।
लगातार संघर्षविराम उल्लंघन, कई सेक्टरों में फायरिंग
गुरुवार को Kupwara sector में पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की, जो कि लगातार सातवां दिन है जब ceasefire violation हुआ है। इसके अलावा Uri, Akhnoor, Nowshera और Baramulla में भी फायरिंग की खबरें आई हैं।
भारतीय इंटेलिजेंस सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना Leepa और Jura इलाकों में स्थित terror launch pads से भारत में घुसपैठ की योजना बना रही है। करीब 40 से अधिक आतंकवादी ठिकानों को एक्टिवेट किया गया है।
DGMO ने दी सख्त चेतावनी
पाकिस्तान की इन गतिविधियों को लेकर भारतीय सेना के Director General of Military Operations (DGMO) ने hotline communication के ज़रिए पाकिस्तानी समकक्ष को साफ चेतावनी दी है। इसके बावजूद अगले ही दिन Pargwal sector और अन्य इलाकों में फिर से फायरिंग हुई।
Experts की राय: Pakistan Defensive Mode में
Retired Lt. General B.S. Jaswal ने कहा,
“Pakistan को अब समझ आ गया है कि उसने एक बड़ी गलती कर दी है। उसकी हरकतें इस बात का सबूत हैं कि वह भारत की सख्त प्रतिक्रिया से घबराया हुआ है।”