Canada Election 2025: लिबरल पार्टी की सत्ता में वापसी तय, बहुमत पर संशय
कनाडा में हुए आम चुनावों में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी की सत्ता में वापसी लगभग तय हो गई है। लोकल मीडिया के ताजा अनुमानों के मुताबिक, लिबरल पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, हालांकि पूर्ण बहुमत हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
लिबरल पार्टी सबसे आगे, बहुमत पर संकट सीबीसी न्यूज और सीटीवी न्यूज़ के अनुमानों के मुताबिक, लिबरल पार्टी 156 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुमत के लिए 172 सीटों की जरूरत है, ऐसे में पार्टी को अन्य दलों का समर्थन लेना पड़ सकता है और अल्पमत सरकार बनाने की संभावना प्रबल है।
कंजर्वेटिव पार्टी दूसरे स्थान पर पियरे पोइलिवरे के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी दूसरे नंबर पर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से उपजे आर्थिक संकट ने लिबरल पार्टी को फायदा पहुंचाया, जिससे कंजर्वेटिव पार्टी को बैकफुट पर जाना पड़ा।
अन्य दलों की स्थिति
-
ब्लॉक क्यूबेकॉइस: 25 सीटों पर आगे
-
एनडीपी: 11 सीटों पर आगे (राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बनाए रखने के लिए 12 सीटों की जरूरत)
-
ग्रीन पार्टी: 2 सीटों पर बढ़त
ट्रंप फैक्टर बना चुनाव का बड़ा मुद्दा इस चुनाव को सिर्फ कनाडा की आंतरिक राजनीति नहीं, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक नीतियों के खिलाफ जनमत संग्रह के तौर पर भी देखा गया। ट्रंप द्वारा कनाडा को अमेरिका में मिलाने की बयानबाजी ने देश की संप्रभुता पर सवाल खड़े किए, जिससे चुनाव का माहौल प्रभावित हुआ।
क्या बनेगी अल्पमत सरकार? अगर लिबरल पार्टी बहुमत से चूकती है, तो प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को संसद में कानून पास कराने और सत्ता में टिके रहने के लिए ब्लॉक क्यूबेकॉइस या एनडीपी जैसे छोटे दलों का समर्थन लेना पड़ सकता है। कनाडा में अल्पमत सरकारें आमतौर पर 2-2.5 साल से ज्यादा नहीं टिकतीं।
ताजा स्थिति (29 अप्रैल, 08:47 IST तक)
-
लिबरल पार्टी: 23 सीटें जीत चुकी, 85 पर आगे
-
कंजर्वेटिव पार्टी: 11 सीटें जीत चुकी, 81 पर आगे
-
ब्लॉक क्यूबेकॉइस: 16 सीटों पर बढ़त
-
एनडीपी: 3 सीटों पर बढ़त
फाइनल नतीजों का इंतजार अभी जारी है। अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।