Central Govt Employees के लिए खुशखबरी: अब बिना आवेदन के मिलेगा CGHS कार्ड

 अगर आप Central Government Employee हैं और CGHS (Central Government Health Scheme) का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। हाल ही में Ministry of Health and Family Welfare ने एक नया निर्देश जारी किया है जो सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है।

सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन सरकारी कर्मियों के मासिक वेतन से CGHS Contribution की कटौती होती है, उन्हें अब स्वतः (automatically) CGHS कार्ड जारी किया जाएगा, भले ही उन्होंने इसके लिए औपचारिक रूप से आवेदन न किया हो।

 CGHS Card अब मिलेगा बिना Application के

मंत्रालय के अनुसार, कई कर्मचारी monthly salary deduction के तहत CGHS में योगदान तो कर रहे हैं, लेकिन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पाते। ऐसे में उन्हें health benefits से वंचित होना पड़ता है। अब नई व्यवस्था के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी eligible कर्मचारी कार्ड से वंचित न रहे।

 क्यों लिया गया यह फैसला?

सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि ऐसे कई केस सामने आए हैं जहां कर्मचारी CGHS Zone में रहते हुए और कटौती होने के बावजूद कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पाए। ऐसे में उन्हें आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। इसे देखते हुए सरकार ने अब कार्ड को Auto-Issue करने का निर्णय लिया है।

 मंत्रालय का स्पष्ट निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी administrative branches को निर्देश दिया है कि जो भी कर्मचारी CGHS योगदान के तहत आते हैं, उन्हें automatic CGHS card जारी किया जाए। कार्ड के अभाव में किसी को भी healthcare benefits से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।