2026 Tamil Nadu Elections: क्या BJP के साथ AIADMK का रिश्ता सिर्फ वोटों तक सीमित है?
Tamil Nadu Politics में इन दिनों हलचल तेज़ है। AIADMK और BJP के बीच हुए गठबंधन ने सियासी समीकरणों को बदलना शुरू कर दिया है। लेकिन अब AIADMK महासचिव और विपक्ष के नेता Edappadi K Palaniswami (EPS) ने एक बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल और तेज कर दी है। उन्होंने साफ कर दिया कि BJP के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन सिर्फ 2026 Assembly Elections तक सीमित है, और इसका मतलब यह नहीं है कि चुनाव के बाद दोनों मिलकर coalition government बनाएंगे।
EPS ने मीडिया से बातचीत में कहा,
“यह alliance सिर्फ चुनावी strategy का हिस्सा है। Amit Shah ने कभी नहीं कहा कि तमिलनाडु में चुनाव के बाद हम साझा सरकार बनाएंगे। हमने भी सिर्फ यह कहा कि हम गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं, न कि सरकार बनाएंगे।”
DMK की घबराहट पर भी किया वार
Edappadi Palaniswami ने कहा कि जब भी AIADMK और BJP साथ आते हैं, DMK nervous हो जाती है। EPS ने कहा,
“DMK की बेचैनी ये दर्शाती है कि उन्हें अपने काम पर भरोसा नहीं है। अमित शाह ने भी सिर्फ ये कहा था कि दिल्ली में मोदी और तमिलनाडु में पलानीस्वामी – इसका मतलब साझा सरकार नहीं है।”
BJP की प्रतिक्रिया
AIADMK के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए Tamil Nadu BJP President Nainar Nagendran ने कहा कि सरकार बनाने का फैसला दोनों पार्टी के टॉप लीडरशिप – Amit Shah और EPS के बीच बातचीत से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे और पोस्ट-इलेक्शन डिस्कशन उचित समय पर होगा।
गठबंधन पर ज्यादा शोर क्यों?
EPS ने साफ कहा कि coalition politics लोकतंत्र का एक हिस्सा है और इस पर बेवजह विवाद नहीं खड़ा किया जाना चाहिए।
“हर पार्टी की अपनी autonomy होती है और फैसले उसी के अनुसार लिए जाते हैं। हमें DMK के reaction की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें पहले अपने governance पर ध्यान देना चाहिए।”
रणनीतिक गठबंधन, जनहित में फैसला
पूर्व मुख्यमंत्री ने दोहराया कि BJP के साथ हुआ गठबंधन एक strategic decision है जो तमिलनाडु के विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।