Power crisis returns to Haldwani; lights went out suddenly at night; now, power cuts to continue until September 30.
Haldwani Power Cut: उत्तराखंड के हल्द्वानी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। शहर के अलग-अलग इलाकों में 30 सितंबर 2026 तक Power Shutdown रहेगा। बिजली लाइनों और केबल से जुड़े जरूरी काम के चलते रोजाना करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। ऊर्जा निगम के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में Supply बंद रहेगी।
HT Line और AB Cable बदलने के चलते Shutdown
ऊर्जा निगम की ओर से HT Line और AB Cable Replacement के साथ ही पेड़ों की Lopping-Chopping का काम कराया जा रहा है। इसी वजह से अलग-अलग दिनों में विभिन्न फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।
23 और 24 सितंबर को Bareilly Road और Rampur Road Feeder से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Bareilly Road Feeder से जुड़े इलाकों में बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगल पड़ाव, गली नंबर 1 से 11, मेडिकल कॉलेज और हिमालय फार्म क्षेत्र शामिल हैं। वहीं Rampur Road Feeder के तहत रामपुर रोड, शीशमहल, हीरा नगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल और महिला अस्पताल क्षेत्र प्रभावित होंगे।
25 और 26 सितंबर को इन इलाकों में Power Cut
शुक्रवार 25 सितंबर और शनिवार 26 सितंबर को Market और Kathgodam Road Feeder में Shutdown रहेगा।
Market Feeder से जुड़े बद्रीपुरा, ऑफिसर कॉलोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार क्षेत्र और मल्ला गोरखपुर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
वहीं Kathgodam Road Feeder के तहत कालाढूंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, संजय कॉलोनी और मुखानी क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
30 सितंबर को गांधी नगर फीडर रहेगा बंद
बुधवार 30 सितंबर को Gandhi Nagar Feeder Shutdown रहेगा। इसके चलते आंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर 8 और 16 तथा मंगल पड़ाव क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
ऊर्जा निगम ग्रामीण के ईई प्रदीप कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं से Power Shutdown Schedule के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
देर रात अचानक गुल हुई थी पूरे हल्द्वानी की बिजली
इस बीच सोमवार देर रात हल्द्वानी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में अचानक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे शहरी और ग्रामीण डिवीजनों के सभी 33 KV सब-स्टेशनों की Supply Control Rostering के तहत बंद कर दी गई। बिजली गुल होने के बाद लोगों ने ऊर्जा निगम के Toll Free Number और बिजलीघरों से संपर्क किया, लेकिन शुरुआत में स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
अधिकारियों के मुताबिक, पिटकुल की ओर से इस Shutdown की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। रात करीब 2 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। पिटकुल के ईई पंकज आर्या ने बताया कि बिजली उत्पादन प्रभावित होने के कारण Control Rostering करनी पड़ी थी।