पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, हरिद्वार से देहरादून तक अधिकारियों की नई तैनाती

Uttarakhand Police Transfer: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग की ओर से एक IPS Officer समेत कुल 14 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन तबादलों और नई तैनाती को लेकर सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

IPS देव व्रत जोशी को हरिद्वार भेजा गया

जारी Transfer Order के मुताबिक IPS अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक (Assistant Superintendent of Police) के पद पर हरिद्वार भेजा गया है।

वहीं पदोन्नति के बाद रजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में नई तैनाती दी गई है।

Training पूरी करने वाले 10 DSP की भी Posting

पुलिस विभाग की ओर से प्रशिक्षण पूरा कर चुके 10 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP Officers) को भी अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।

आदेश के अनुसार दक्ष शोकंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी और अंकित थपलियाल को ऊधम सिंह नगर भेजा गया है। वहीं लव शर्मा, समीरण भट्ट और विनय सिंह को नैनीताल में तैनाती मिली है।

इसके अलावा तनुजा बिष्ट को टिहरी, आदित्य तिवारी को देहरादून, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़ और अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Uttarakhand Police Transfer List

देव व्रत जोशी: हरिद्वार
रजेश साह: बागेश्वर
प्रदीप पंत: 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
नदीम अतहर: आईआरबी द्वितीय, देहरादून
दक्ष शोकंद: हरिद्वार
दिव्येश उपाध्याय: पौड़ी
अंकित थपलियाल: ऊधम सिंह नगर
लव शर्मा: नैनीताल
समीरण भट्ट: नैनीताल
विनय सिंह: नैनीताल
तनुजा बिष्ट: टिहरी
आदित्य तिवारी: देहरादून
दीप्ति कैड़ा: पिथौरागढ़
अवनी तिवारी: रुद्रप्रयाग