5-10 लाख में बेचे जा रहे नवजात! Delhi Police ने Baby Selling Racket का किया भंडाफोड़
Delhi NCR में Newborn Babies की खरीद-फरोख्त का बड़ा खुलासा, अमीर परिवारों की हो रही पहचान
Human Trafficking in Delhi NCR: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे newborn baby selling syndicate का खुलासा किया है, जो देश के विभिन्न राज्यों से नवजात बच्चों को चोरी कर दिल्ली-NCR के अमीर परिवारों को बेचता था। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस रैकेट में high-profile families भी शामिल हैं, जो इन बच्चों को illegal adoption के ज़रिए अपना रही थीं।
कहां से लाए जाते थे नवजात और कैसे होती थी डील?
दिल्ली के Dwarka District Police के अनुसार, यह गिरोह राजस्थान और गुजरात के tribal और economically weaker sections से नवजात बच्चों को चुराकर दिल्ली-NCR के infertile rich couples को बेचता था। इस गिरोह की गतिविधियाँ अंतरराज्यीय स्तर पर फैली हुई थीं।
8 अप्रैल 2025 को पुलिस ने एक secret intelligence operation के तहत गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों – यास्मीन, अंजलि और जितेन्द्र को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया। इनके पास से एक तीन दिन का नवजात बच्चा भी बरामद हुआ। गिरोह की मास्टरमाइंड सरोज अभी फरार है और उसकी तलाश के लिए लगातार रेड की जा रही है।
बच्चों की कीमत क्या लगाई जाती थी?
जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह की लीडर सरोज ही rich clients से डील करती थी। वह नवजात बच्चों को 5 से 10 लाख रुपये में बेचती थी। कार्य विभाजन इस प्रकार था:
-
यास्मीन बच्चों को चुराने का काम करती थी,
-
अंजलि बच्चों की डिलीवरी और सौदे में सक्रिय रहती थी,
-
पैसे की वसूली और क्लाइंट से बातचीत सरोज के जिम्मे होती थी।