Exam Paper Leak से हड़कंप! प्रोफेसर पर 7 साल का बैन, दोबारा होंगे एग्जाम

NEET Paper Leak विवाद के बीच उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में भी Question Paper Leak का मामला सामने आया। दो परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, आरोपी प्रोफेसर पर 7 साल का प्रतिबंध लगाया गया है और अगस्त में Re-Exam होगा।

NEET विवाद के बीच उत्तराखंड में भी Paper Leak, UTU ने रद्द की दो परीक्षाएं

देशभर में NEET Paper Leak को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) से भी Exam Paper Leak का मामला सामने आया है। देहरादून स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि के बाद विश्वविद्यालय ने दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। मामले में आरोपी सहायक प्रोफेसर को अगले सात वर्षों तक विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

WhatsApp और Online Portal पर साझा किए गए प्रश्न

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी.के. पटेल के अनुसार Machine Learning for Internet of Things विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक होने की शिकायत मिली थी। कुलपति के निर्देश पर गठित जांच समिति और संस्थान की आंतरिक जांच में पाया गया कि बाहरी प्रश्नपत्र निर्माता आशीष कुमार गुप्ता ने परीक्षा से पहले प्रश्न छात्रों के WhatsApp Group और अन्य Online Portal पर साझा किए थे।

दो विषयों की परीक्षाएं रद्द, अगस्त में होगा Re-Exam

जांच के दौरान Electromagnetic Field Theory विषय में भी गोपनीयता भंग होने की आशंका सामने आई। इसके बाद विश्वविद्यालय ने दोनों विषयों की परीक्षाएं निरस्त कर दीं। अब इन विषयों की Re-Exam अगस्त के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। नई Date Sheet और परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। साथ ही शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को परीक्षा निगरानी में लापरवाही के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई है।

इन संस्थानों के छात्रों की दोबारा होगी परीक्षा

दोबारा परीक्षा का आयोजन बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज (भीमताल), तुलाज इंस्टीट्यूट, बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (द्वाराहाट), रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (देहरादून), जयराम भाई पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, माया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, THDC Institute of Hydropower Engineering and Technology (टिहरी), नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान (पिथौरागढ़), वूमेन्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (देहरादून) और इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (गोपेश्वर) में होगी।

पेपर लीक मुद्दे पर उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन

इस बीच NEET Paper Leak और दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान कथित लाठीचार्ज तथा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्यभर में प्रदर्शन किया। देहरादून, हरिद्वार, विकासनगर, कोटद्वार, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रपुर और किच्छा समेत कई जिलों में कांग्रेस और सहयोगी संगठनों ने विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उत्तरकाशी में भी छात्रों का प्रदर्शन

उत्तरकाशी में भी बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस, यूकेडी और अन्य सामाजिक संगठनों ने भी छात्रों के साथ एकजुटता जताते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।