2027 चुनाव से पहले Congress का बड़ा दांव, उत्तराखंड में Political Affairs Committee घोषित

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच Uttarakhand Congress ने अपनी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने Political Affairs Committee का गठन कर वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। माना जा रहा है कि यह समिति चुनावी रणनीति तैयार करने, संगठन को मजबूत करने और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का रुख तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

AICC ने जारी की समिति की सूची

All India Congress Committee (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार समिति में उत्तराखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल और राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन को प्रमुख स्थान दिया गया है।

इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

नई समिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, प्रकाश जोशी, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी, रवि बहादुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह और ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी को भी सदस्य बनाया गया है।

चुनावी रणनीति पर रहेगा फोकस

नई Political Affairs Committee के गठन के साथ कांग्रेस अब संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देगी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अनुभवी नेताओं और विधायकों की यह टीम आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभाएगी।