1975 Emergency को लेकर NCERT का बड़ा फैसला, छात्रों को पढ़ाया जाएगा पूरा घटनाक्रम
NCERT Class 9 Book में पहली बार वर्ष 1975-77 के Emergency को विस्तार से शामिल किया गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की नई Social Science पाठ्यपुस्तक में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक बताते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने आई बड़ी चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
NCERT की नई किताब में जोड़ा गया नया अध्याय
NCERT की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक ‘Understanding Society: India and Beyond’ में पहली बार Emergency पर एक अलग सेक्शन जोड़ा गया है। इससे पहले कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तकों में इस विषय पर विस्तृत अध्याय नहीं था।
परिषद के अनुसार, संशोधित NCERT New Syllabus का उद्देश्य छात्रों को भारतीय लोकतंत्र के विकास, संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका और लोकतांत्रिक चुनौतियों के बारे में व्यापक जानकारी देना है।
किताब में Emergency को कैसे समझाया गया?
नई पुस्तक में बताया गया है कि 1970 के दशक की शुरुआत में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सरकार के खिलाफ बढ़ते जन असंतोष के बीच देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद जून 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने ‘आंतरिक अशांति’ के आधार पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया।
Today, we pay homage to all those who steadfastly defended democratic values during one of the darkest chapters in India’s history, the Emergency.
The Emergency was a direct assault on our Constitution. It witnessed the suspension of civil liberties, curbs on freedom of…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2026