Delhi-Dehradun Expressway के बाद PM Modi देंगे उत्तराखंड को नई Mega Gift
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देने की तैयारी में हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद अब पीएम मोदी का संभावित टिहरी दौरा चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री टिहरी गढ़वाल पहुंच सकते हैं, जहां वे देश की महत्वपूर्ण 1000 मेगावाट क्षमता वाली Tehri Pump Storage Project का उद्घाटन कर सकते हैं।
यह पहली बार होगा जब पीएम मोदी टिहरी गढ़वाल के दौरे पर पहुंचेंगे। संभावित दौरे को लेकर शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा, ट्रैफिक और कार्यक्रम स्थल को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
देश के Energy Sector के लिए अहम है Project
टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना को भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह परियोजना सिर्फ बिजली उत्पादन ही नहीं करेगी, बल्कि Energy Storage और National Grid Balance में भी बड़ी भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि Renewable Energy के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इस तरह की परियोजनाएं भविष्य की जरूरत बन चुकी हैं।
PM Modi कर सकते हैं Tehri Lake में Boating
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी टिहरी झील में Boating का आनंद भी ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनका कार्यक्रम कोटी कॉलोनी से डोबरा-चांठी ब्रिज तक बोटिंग करने का हो सकता है। टिहरी झील का खूबसूरत नजारा और Water Tourism पिछले कुछ वर्षों में पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है।
Tehri Medical College का भी हो सकता है शिलान्यास
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान Tehri Medical College का शिलान्यास होने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई नई योजनाओं की घोषणा भी हो सकती है। माना जा रहा है कि इससे टिहरी और आसपास के इलाकों में Health Facilities, Education और Employment के नए अवसर पैदा होंगे।
Kotikolony में हो सकती है बड़ी जनसभा
पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान कोटी कॉलोनी क्षेत्र में विशाल जनसभा आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। भाजपा संगठन और प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हैं।
पहली बार टिहरी पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री इससे पहले केदारनाथ, बद्रीनाथ, हर्षिल और कई अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन टिहरी जिला अब तक उनके दौरे से दूर रहा। ऐसे में यह यात्रा स्थानीय लोगों के लिए खास मानी जा रही है।
स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय के मुताबिक पहले यह कार्यक्रम दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ प्रस्तावित था, लेकिन बाद में टिहरी परियोजना के महत्व को देखते हुए अलग कार्यक्रम तय किया गया।
Delhi-Dehradun Expressway से मिला बड़ा फायदा
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को Delhi-Dehradun Expressway का उद्घाटन किया था। करीब 213 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर अब महज ढाई घंटे के आसपास रह गया है।
अब प्रधानमंत्री के संभावित टिहरी दौरे को लेकर उत्तराखंड में उत्साह का माहौल है और लोग इसे राज्य के विकास के लिए बड़ा कदम मान रहे हैं।