Gairsain Budget Session 2026: सुबह Governor Address, शाम को CM Pushkar Dhami पेश करेंगे Budget

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी Gairsain के भराड़ीसैंण स्थित Uttarakhand Vidhan Sabha में आज से Assembly Budget Session 2026 की शुरुआत हो रही है। सत्र का आगाज सुबह 11 बजे Governor Gurmit Singh Address से होगा, जिसमें राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा सदन के सामने रखी जाएगी।

राज्यपाल के अभिभाषण को आम तौर पर सरकार की policy direction और development roadmap के रूप में देखा जाता है। इसमें पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ भविष्य की government schemes और development plans का भी उल्लेख किया जाएगा।

दोपहर में Speaker का संबोधन, शाम को पेश होगा Uttarakhand Budget 2026–27

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोपहर करीब 2 बजे Assembly Speaker Ritu Khanduri Bhushan सदन को संबोधित करेंगी और सत्र की कार्यवाही आगे बढ़ेगी।

इसके बाद शाम लगभग 3 बजे मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami विधानसभा में Uttarakhand Budget 2026–27 पेश करेंगे। इस बजट पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

माना जा रहा है कि इस बार के बजट में सरकार Infrastructure Development, Employment Generation, Tourism Sector, Agriculture, Health Services और Education Sector पर विशेष फोकस कर सकती है। इसके अलावा hill areas development और युवाओं के लिए नई government schemes की घोषणा भी संभव मानी जा रही है।

Political Perspective से भी अहम है Gairsain Budget Session

गैरसैंण में आयोजित हो रहा यह Budget Session राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार अपने कार्यकाल के चार साल पूरे करने की ओर बढ़ रही है, ऐसे में सरकार अपनी उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के जरिए जनता के सामने अपना performance report card भी पेश कर सकती है।

वहीं विपक्ष भी इस सत्र के दौरान सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि सदन में unemployment, inflation, development projects और public issues को लेकर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

LIVE UPDATES – Gairsain Budget Session

10:26 AM – CM Dhami ने भराड़ीसैंण की रसोई का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने विधानसभा परिसर में भ्रमण के दौरान Assembly Kitchen (Rasoi Ghar) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं को देखा और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिम में कुछ समय Workout और Exercise कर वहां की सुविधाओं का भी जायजा लिया।

9:55 AM – Morning Walk के दौरान कर्मचारियों और पुलिस से मिले CM

बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री धामी Bharadisain (Gairsain) में सुबह भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने sanitation workers, police personnel और विधानसभा सत्र की व्यवस्था में लगे कर्मचारियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

9:30 AM – Assembly Speaker ने किया Governor का स्वागत

Governor Gurmit Singh बजट सत्र में शामिल होने के लिए Gairsain पहुंच चुके हैं। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचने पर Assembly Speaker Ritu Khanduri Bhushan ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

9:23 AM – Budget Session से पहले CM Dhami और Speaker की मुलाकात

बजट सत्र की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri Bhushan से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आज से शुरू हो रहे Assembly Budget Session को सुचारू और सार्थक तरीके से संचालित करने को लेकर चर्चा हुई।