Amit Shah की मौजूदगी में Dhami Government के 4 साल पूरे, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand में Pushkar Singh Dhami Government के चार साल पूरे होने के अवसर पर Haridwar में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “4 Saal Bemisaal” थीम पर आयोजित इस mega political event में Union Home Minister Amit Shah ने भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व, Amit Shah की प्रभावी रणनीति और BJP organization के मजबूत ढांचे के कारण वर्ष 2022 Uttarakhand Assembly Elections में जनता ने सभी पुराने राजनीतिक मिथकों को तोड़ते हुए Bharatiya Janata Party (BJP) को दोबारा सत्ता में आने का अवसर दिया।
Global Investors Summit से मिला बड़ा Investment Boost
सीएम धामी ने कहा कि वर्ष 2023 Global Investors Summit Uttarakhand राज्य के आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस समिट के दौरान करीब ₹3.56 लाख करोड़ के investment MoUs साइन किए गए थे।
उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में ₹1 लाख करोड़ से अधिक के investment agreements को जमीन पर उतारने में राज्य सरकार को सफलता मिली है। इसके लिए उन्होंने Union Home Minister Amit Shah के मार्गदर्शन और सहयोग का विशेष उल्लेख किया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह अपने दौरे के… pic.twitter.com/0xgLlbPs0x
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) March 7, 2026