Release से ठीक पहले बड़ा झटका, The Kerala Story 2 पर 15 दिन की Interim Stay

विवादों में घिरी फिल्म ‘The Kerala Story 2: Goes Beyond’ को रिलीज से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। Kerala High Court ने फिल्म की Screening और Theatrical Release पर 15 दिनों की Interim Stay लगा दी है। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

याचिका के बाद कोर्ट का हस्तक्षेप

मिली जानकारी के अनुसार, एक याचिका दायर कर आरोप लगाया गया था कि फिल्म में राज्य की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। सभी पक्षों—पिटीशनर, फिल्म निर्माताओं और केंद्र सरकार—की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जनभावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और मामले में जल्दबाजी में फैसला नहीं दिया जाएगा।

“कोर्ट को घेरने की कोशिश न करें”

फिल्ममेकर्स ने Release Date को देखते हुए Urgent Hearing और त्वरित आदेश की मांग की थी, क्योंकि फिल्म का Worldwide Release तय था। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी की कि न्यायिक प्रक्रिया पर दबाव बनाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। बेंच ने कहा कि सभी तर्कों को पूरी तरह सुनने के बाद ही अंतिम आदेश पारित किया जाएगा।

CBFC Certification पर भी सवाल

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने Central Board of Film Certification (CBFC) द्वारा दिए गए Classification पर भी सवाल उठाए। बेंच ने हैरानी जताते हुए पूछा कि फिल्म को ‘A’ Certificate क्यों नहीं दिया गया और ‘U/A’ Certificate किस आधार पर जारी किया गया।

क्यों बढ़ा विवाद?

‘The Kerala Story 2’ साल 2023 में आई फिल्म The Kerala Story का सीक्वल है। पहली फिल्म का निर्देशन Sudipto Sen ने किया था, जबकि सीक्वल का निर्देशन Kamakshya Narayan Singh ने संभाला है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी में Forced Conversion, Love Trap और धार्मिक मुद्दों को दर्शाया गया है। इसी कारण यह फिल्म Political Debate और Social Controversy का विषय बन गई है।

Pinarayi Vijayan ने भी फिल्म को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए इसे “झूठा प्रोपेगैंडा” और “जहरीला” बताया था।

फिलहाल, 15 दिनों की अंतरिम रोक के चलते फिल्म की रिलीज टल गई है। अब सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि ‘The Kerala Story 2’ को हरी झंडी मिलेगी या नहीं।