Uttarakhand Crime: Love, pressure and conspiracy—the complete story of Preeti's murder
Rishikesh Crime News में सामने आए प्रीति हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। शिवाजी नगर में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात में एक युवक ने दरवाजा खटखटाने के बाद महिला को गोली मार दी। मृतका की पहचान प्रीति रावत (32) के रूप में हुई है, जो यमकेश्वर की रहने वाली थीं और पिछले एक साल से ऋषिकेश में किराए पर रहकर AIIMS Rishikesh में आउटसोर्स एजेंसी के जरिए कार्यरत थीं।
Planned Killing की आशंका, पुलिस को आरोपी की चाल पर शक
पुलिस की शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह हत्या किसी अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि well-planned murder हो सकती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सुरेश ने इस वारदात की तैयारी काफी पहले से कर रखी थी। हत्या के बाद उसका व्यवहार किसी shrewd criminal जैसा रहा, जिससे साजिश की आशंका और गहराई है।
वारदात के बाद शहर में छोड़े वाहन, बस या अन्य साधन से फरार
हत्या के बाद आरोपी सुरेश ने अपनी scooty और car शहर में अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दी।
कार आवास विकास क्षेत्र के पास मिली
स्कूटी नगर निगम क्षेत्र के समीप बरामद हुई
बताया जा रहा है कि आरोपी स्कूटी से घटनास्थल तक पहुंचा और फिर किसी अन्य साधन से शहर छोड़कर फरार हो गया।
हत्या के बाद से आरोपी का मोबाइल फोन बंद है। पुलिस के मुताबिक, वारदात वाले दिन आरोपी ने केवल प्रीति और उसके परिजनों से ही फोन पर बातचीत की थी। किसी तीसरे व्यक्ति से संपर्क न करने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई आ रही है।
हालांकि पुलिस को शक है कि आरोपी शहर से काफी दूर निकल चुका है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
संपत्ति बेचकर शादी की तैयारी, फिर बढ़ा विवाद
Police Investigation में सामने आया है कि आरोपी सुरेश ने प्रीति से शादी करने के लिए लक्सर (हरिद्वार) स्थित अपनी पैतृक संपत्ति करीब 35 लाख रुपये में बेच दी थी। योजना थी कि वह ऋषिकेश में मकान खरीदकर प्रीति के साथ रहेगा, लेकिन बजट में संपत्ति न मिलने के कारण दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा।
शादी का दबाव बना रहा था आरोपी, परिजनों का आरोप
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश लगातार प्रीति पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी दबाव में उसने अपनी पत्नी को तलाक भी दे दिया था। जब प्रीति ने शादी से साफ इनकार किया, तो आरोपी ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी प्रीति के साथ मारपीट कर चुका था और एक बार गला दबाने की कोशिश भी की थी, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी।
नेताओं के साथ तस्वीरें, सोशल मीडिया पर चर्चा
इस मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। आरोपी सुरेश के सोशल मीडिया अकाउंट पर राज्यसभा सांसद, विधायक, पार्षद और अन्य नेताओं के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। वह किसी संगठन से जुड़ा हुआ था और सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहता था, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।
पुलिस जांच जारी, हर एंगल से हो रही पड़ताल
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार, आरोपी का व्यवहार साफ तौर पर यह दर्शाता है कि हत्या भावनात्मक आवेग में नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।