9-Month-Old Baby Fights Venomous Krait Snake: मासूम ने खिलौना समझकर सांप को काटा

Chhattisgarh Bastar जिले के Jagdalpur के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम Koyenar में 9 महीने की Manvi Kashyap ने एक जहरीले Krait Snake को खिलौना समझकर अपने दांतों से काट दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि snake की मौत हो गई और बच्ची पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है।

घटना का विवरण

ग्रामीणों के अनुसार, 13 अगस्त को बच्ची अपने कमरे में खेल रही थी। उसकी मां Deepika Kashyap तब बीमार होने के कारण आराम कर रही थीं, जबकि अन्य परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे। कमरे के दरवाजे के पास छुपा जहरीला करैत सांप धीरे-धीरे घूम रहा था।

बच्ची ने सांप को देखते ही toy समझकर उसे पकड़ लिया और मुंह से चबाने लगी। डाक्टरों के अनुसार, बच्ची के दांतों के वार से सांप कुछ ही पलों में मर गया।

मासूम सुरक्षित, अस्पताल से मिली छुट्टी

मां दीपिका ने तुरंत परिजनों को बुलाया और बच्ची को Jagdalpur के Makeaj Hospital ले जाया गया। डॉक्टरों की 24 घंटे की निगरानी में बच्ची पूरी तरह सुरक्षित पाई गई। अगले दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गांव में बनी नन्ही शेरनी

इस बहादुर मासूम की कहानी गांव में फैल गई है। लोग अब Manvi को प्यार से “नन्ही शेरनी” कहकर बुला रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह घटना तेजी से वायरल हो रही है।