500 crore rupees for the Chief Minister's post? A major allegation has been leveled against the Congress party, and the Sidhu family's statement has heated up the political scene.
पंजाब की राजनीति में एक चौंकाने वाला विवाद छिड़ गया है। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता Navjot Singh Siddhu की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद हासिल करने के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और विपक्ष के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी अब खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
संवाददाताओं से बातचीत में नवजोत कौर ने कहा कि अगर कांग्रेस उनके पति को 2027 के लिए Punjab CM Candidate घोषित करती है, तो सिद्धू राजनीति में दोबारा सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके बयान पर सबसे ज्यादा विवाद इस कथन को लेकर हुआ:
“हम पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं… लेकिन हमारे पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं कि मुख्यमंत्री की कुर्सी खरीदी जा सके।”
AAP की प्रतिक्रिया: “कांग्रेस की असली राजनीति उजागर”
AAP Punjab के स्टेट जनरल सेकरेटरी बलतेज पन्नू ने कहा कि यह बयान साबित करता है कि कांग्रेस में नेतृत्व पैसे और डील्स के आधार पर तय होता है।
उन्होंने कहा:
“Navjot Kaur ने दो बड़े खुलासे किए — पहला कि सिद्धू तभी राजनीति में लौटेंगे जब कांग्रेस उन्हें CM Face बनाएगी और दूसरा कि उनके पास 500 करोड़ देने के लिए नहीं हैं। मतलब कांग्रेस में CM पद खरीदा जाता है।”
पन्नू ने सवाल उठाया कि अगर 500 करोड़ की डील होती है तो:
पैसा देता कौन है?
रकम जाती कहाँ है?
किसके पास पहुँचती है — Pradesh Congress अध्यक्ष? High Command? या Gandhi Family?
उन्होंने कहा कि Punjab के लोग जवाब के हकदार हैं।
BJP ने भी साधा निशाना: कांग्रेस पर “Money Politics” का आरोप
BJP Punjab chief सुनील जाखड़, जो पहले कांग्रेस में थे, ने दावा किया कि वह पहले भी इस तरह के आरोप सुन चुके हैं। उन्होंने कहा:
“मैं नाम नहीं ले रहा, लेकिन मैंने खुद सुना कि 350 करोड़ देकर CM की कुर्सी तय होती है।”
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री Tarun Chugh ने इसे कांग्रेस की “नैतिक दिवालियापन” की निशानी बताया। उन्होंने कहा:
“जब एक सीनियर नेता की पत्नी कह रही है कि CM पद खरीदा जा सकता है, तो यह दिखाता है कि कांग्रेस में नेतृत्व नीलामी से तय होता है।”
कांग्रेस के अंदर से भी नाराजगी: “सिद्धू का मिशन अब पूरा”
Congress MP सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सिद्धू परिवार पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया:
“जिस मिशन के लिए सिद्धू दंपत्ति कांग्रेस में आए थे, वह पूरा हो चुका है। अगर वो CM की रेस में हैं तो बताएं जब उन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था, तब उन्होंने किसे और कितनी रकम दी?”
रंधावा ने कहा कि सिद्धू ने हमेशा विपक्ष की भाषा बोली और उनकी राजनीति ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया।
क्या यह बयान Punjab Congress में नई फूट का संकेत?
Political analysts का मानना है कि यह विवाद पंजाब कांग्रेस में:
Leadership Crisis
Power Struggle
और 2027 Elections से पहले Rising Factionalism
को साफ दिखाता है।
Punjab Politics अब इस सवाल पर अटक चुकी है:
क्या वाकई CM की कुर्सी Political Merit से नहीं बल्कि Money Power से तय होती है?