दिल्ली में 23 नए Covid केस, लेकिन सरकार ने कहा- Don’t Panic!

दिल्ली – राजधानी दिल्ली में Covid-19 के 23 Active Cases सामने आने के बाद हलचल जरूर बढ़ी है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने जनता को आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि ज़्यादातर मरीज़ों में लक्षण हल्के हैं और केवल 2-3 मरीज़ ही Private Hospitals में भर्ती किए गए हैं। बाकी को मेडिकल मॉनिटरिंग में रखा गया है।

मंत्री ने कहा कि मामले भले बढ़े हों लेकिन यह स्ट्रेन केवल seasonal flu की तरह व्यवहार कर रहा है। “Hospitals को सभी ज़रूरी तैयारियों के निर्देश दिए जा चुके हैं – oxygen supply, beds, और emergency drugs की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।”

JN.1 Variant: क्या यह नया Omicron Subvariant वाकई खतरा है?

Delhi में पाए गए Covid cases संभवतः Omicron lineage के नए subvariant JN.1, और उसके sublineages LF.7 और NB1.8 से जुड़े हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वैरिएंट ओमिक्रॉन की तरह ही ज्यादा transmissible है लेकिन गंभीर नहीं है।

Infectious disease specialist Dr. Jatin Ahuja (Apollo Hospital) के अनुसार – “यह variant existing immunity को bypass कर सकता है लेकिन इसके symptoms अभी तक Omicron से अलग नहीं दिखे हैं – sore throat, mild fever और cough जैसे लक्षण common हैं।”

Delhi Hospitals Alert Mode में, Oxygen और Bed Availability सुनिश्चित

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि Delhi Government ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को alert कर दिया है। तैयारियों में oxygen concentrators, BiPAP machines, ventilators और trained staff की व्यवस्था शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग जल्द ही एक official Covid advisory जारी करेगा, जिसमें OPD/IPD में आने वाले ILI (Influenza-like Illness) और SARI (Severe Acute Respiratory Infection) केसों की daily reporting का निर्देश होगा।

Testing Guidelines:

  • 5% ILI cases और 100% SARI patients का Covid टेस्ट जरूरी होगा।

  • सभी positive samples को Whole Genome Sequencing के लिए Lok Nayak Hospital भेजा जाएगा ताकि नए वैरिएंट्स की पहचान की जा सके।

NCR Updates: Gurugram और Faridabad में भी नए केस

दिल्ली से सटे इलाकों में भी Covid की हलचल देखी गई है। Gurugram में दो मामले सामने आए हैं – एक 62 वर्षीय पुरुष और एक 31 वर्षीय महिला, दोनों मुंबई से लौटे थे। Faridabad में एक 28 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड पॉजिटिव मिला है, जिसे दिल्ली के Safdarjung Hospital में इलाज के लिए लाया गया।

डॉ. अलका सिंह के मुताबिक, “दोनों मामलों में लक्षण बहुत हल्के हैं और उन्हें घर में isolate किया गया है। यह बीमारी अब endemic stage में है। जो लोग symptomatic हैं, उनमें positivity की संभावना बढ़ी है।”

Doctor’s Opinion: High-Risk Groups को Alert रहने की जरूरत

Max Hospital Saket के डॉ. रोमेल टिक्कू ने कहा, “यह नया variant hospitalisation या pneumonia जैसी complications नहीं बढ़ा रहा है। लेकिन elderly, comorbid और immunocompromised patients को सावधान रहना होगा।”

लक्षणों में throat irritation, coughing, mild fever के साथ कुछ मामलों में nausea और conjunctivitis भी देखा गया है।