NASA से एकसाथ 2000 कर्मचारी बाहर! क्या अमेरिका के स्पेस मिशन को लगेगा झटका?

NASA Job Cuts News: अमेरिका की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी NASA (National Aeronautics and Space Administration) में जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2,000 से अधिक वरिष्ठ कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में हैं। बताया जा रहा है कि यह कदम राष्ट्रपति Donald Trump Administration की ओर से किए जा रहे budget cuts का हिस्सा है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में कई ऐसे वैज्ञानिक और मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स शामिल हैं जो दशकों से NASA के major space missions से जुड़े रहे हैं।

कौन हैं निशाने पर?

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन कर्मचारियों को हटाया जा रहा है, वे GS-13 से लेकर GS-15 स्तर के वरिष्ठ अधिकारी हैं। यानी ये सभी लोग उच्च तकनीकी या प्रबंधन पदों पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फैसले का सीधा असर NASA के महत्वपूर्ण अभियानों, जैसे human spaceflight, scientific research और satellite missions पर पड़ सकता है।

क्या कहता है NASA?

NASA की प्रवक्ता Bethany Stephens ने इस मामले में बयान देते हुए कहा, “NASA अपने मिशनों के प्रति प्रतिबद्ध है और हम प्राथमिकता वाले बजट के भीतर कार्य कर रहे हैं।” वहीं, Space Policy Expert Casey Dreier ने Politico से बातचीत में चिंता जताते हुए कहा, “NASA अपने सबसे अहम तकनीकी और प्रबंधन विशेषज्ञों को खो रहा है। इससे एजेंसी की कार्यक्षमता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।”

कैसे की जाएगी छंटनी?

सरकार की योजना है कि कर्मचारियों को early retirement, buyouts, और voluntary resignations जैसी पेशकशों के जरिए हटाया जाएगा। कुल मिलाकर 2,145 लोगों को यह विकल्प दिया गया है, जिनमें से 1,818 वैज्ञानिक, इंजीनियर और स्पेस मिशन से जुड़े लोग हैं। बाकी कर्मचारी IT, support services, और अन्य विभागों में कार्यरत हैं।

किन NASA सेंटरों पर सबसे ज्यादा असर?

संभावित छंटनी से NASA के लगभग हर बड़े सेंटर पर असर पड़ेगा:

Goddard Space Center (Maryland): 607 कर्मचारी प्रभावित

Johnson Space Center (Texas): 366 कर्मचारी

Kennedy Space Center (Florida): 311 कर्मचारी

NASA Headquarters (Washington D.C.): 307 कर्मचारी

Langley Research Center (Virginia): 281 कर्मचारी

Marshall Space Flight Center (Alabama): 179 कर्मचारी

Glenn Research Center (Cleveland): 191 कर्मचारी

क्या यह NASA के भविष्य पर सवाल खड़ा करता है?

विशेषज्ञों की मानें तो इस बड़े पैमाने पर downsizing का असर भविष्य के space exploration, Artemis Program, और Mars mission goals पर पड़ सकता है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या बजट में कटौती के नाम पर अमेरिका की स्पेस रणनीति कमजोर हो रही है?