एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई जारी
वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित मदरसे भी अवैध
नैनीताल। उत्तराखंड में अवैध मदरसों को सील करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर कहा है कि अवैध कब्जे चाहे वह किसी भी रूप में किए गए हो उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई जारी रहेगी।
हल्द्वानी में आज एसडीएम के नेतृत्व में जारी इस कार्रवाई के तहत आज 5 और मदरसे सील किए गए जबकि वनभूल पूरा सहित बीते कल 13 मदरसे सील किए गए थे अब तक यहां कुल 18 मदरसे सील किए जा चुके हैं तथा अभी कार्यवाही जारी है।
उल्लेखनीय है कि जिन मदरसों को पंजीकृत नहीं कराया गया है या जिन मदरसों के पास जमीन आदि के वैध कागजात और आय के वैध स्रोत नहीं है ऐसे तमाम मदरसों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर कार्यवाही की जा रही है।