100 KM Inside Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर की सर्जिकल स्ट्राइक ने कैसे तबाह किए 9 आतंक के अड्डे?
India Air Strike on Pakistan: भारत ने 7 मई को तड़के सुबह Pahalgam terrorist attack का जवाब एक निर्णायक सैन्य कार्रवाई से दिया। इस जवाबी कार्रवाई को नाम दिया गया Operation Sindoor, जिसमें Indian Army, Navy और Air Force ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और Pakistan Occupied Kashmir (PoK) के कुल 9 आतंकी ठिकानों को high-precision strikes के ज़रिए निशाना बनाया गया।
आतंकियों पर वार, सेना की रणनीति साफ
भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि इस हमले में केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, किसी भी पाकिस्तानी सैन्य बेस को टारगेट नहीं किया गया। यह कार्रवाई पूरी तरह non-military strategic strike थी, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों के दायरे में रहकर की गई।
Intelligence-Based Targeting: कैसे चुने गए टारगेट?
खुफिया एजेंसियों (Indian intelligence inputs) द्वारा दिए गए सटीक जानकारी के आधार पर टारगेट तय किए गए। तीनों सेनाओं की precision strike weapons का इस्तेमाल किया गया जिसमें loitering munitions, guided missiles और long-range artillery systems शामिल थे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि सभी हमले भारतीय सीमा के अंदर से ही किए गए।
Pakistan में घुसकर तबाही: जानिए 9 आतंकी अड्डों के नाम और लोकेशन
नीचे दिए गए नक्शे के मुताबिक भारत ने जिन 9 आतंकी कैंपों को टारगेट किया, उनमें से 5 PoK में हैं और 4 mainland Pakistan के अंदर स्थित हैं:
-
Bahawalpur – पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर किया गया बड़ा हमला। यह जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख अड्डा है।
-
Muridke – 30 किलोमीटर अंदर; यह लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय माना जाता है।
-
Gulpur – 35 किलोमीटर अंदर; ट्रेनिंग कैम्प के तौर पर इस्तेमाल।
-
Sawai Camp – 30 किलोमीटर भीतर, हथियार भंडारण के लिए प्रसिद्ध।
-
Bilal Camp – सटीक दूरी उपलब्ध नहीं, पर ऑपरेशन के प्रमुख टारगेट्स में से एक।
-
Kotli Camp – 15 किलोमीटर अंदर, नई भर्ती किए गए आतंकियों का प्रशिक्षण स्थल।
-
Barnala Camp – 10 किलोमीटर अंदर, सीमा के नज़दीक।
-
Sarjal Camp – 8 किलोमीटर भीतर; स्थानीय आतंकी गतिविधियों का बेस।
-
Mehmuna Camp – 15 किलोमीटर अंदर; एक सक्रिय आतंकी लॉजिस्टिक हब।