Uttarakhand सरकार ने दायित्वधारियों की सूची में किया विस्तार, जानें पूरी जानकारी

देहरादून: Uttarakhand सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने 7 नए लोगों को विभिन्न आयोगों और परिषदों में जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले शुक्रवार को 14 लोगों को नियुक्त किया गया था।

नई नियुक्तियां

सरकार ने निम्नलिखित व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी:

राव खाले खां – सदस्य, किसान आयोग
योगेश रजवार – सदस्य, बाल संरक्षक आयोग
दीप प्रकाश नेवलिया – सदस्य, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति
मनोज गौतम – सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग
प्रेमलता – सदस्य, महिला आयोग
रूचि गिरी – सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग
राजपाल कश्यप – सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद
पहले नियुक्त किए गए दायित्वधारी
कुलदीप सुटोला (देहरादून) – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय खेल परिषद
ध्रुव रौतेला (नैनीताल) – उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति
हरिप्रिया जोशी (चंपावत) – सदस्य, राज्य महिला आयोग
विनोद सुयाल (टिहरी) – सदस्य, राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद
मुकेश महराना (चंपावत) – सदस्य, चाय विकास सलाहकार परिषद
चारु कोठारी (देहरादून) – सदस्य, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
प्रेम सिंह राणा (चमोली) – सदस्य, जनजाति आयोग
खेमसिंह चौहान (टिहरी) – सदस्य, ओबीसी आयोग कल्याण परिषद
सोना सजवाण (टिहरी) – सदस्य, जड़ी बूटी सलाहकार समिति
गोविंद पिलखवात (अल्मोड़ा) – सदस्य, हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद
बलजीत सोनी (देहरादून) – सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग
सीमा चौहान (काशीपुर) – उपाध्यक्ष, मत्स्य विकास प्राधिकरण
वरिष्ठ BJP नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी जिम्मेदारी दी गई