BJP Strategy 2027: Strong Local Faces को मिलेगा प्राथमिकता, Parachute Candidates की छुट्टी उत्तराखंडराजनीति By Vichar Dhaara Team On Mar 3, 2026 0 BJP Strategy 2027: Strong local faces will get priority, parachute candidates will be removed भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt ने संकेत दिए कि सभी मंत्री और विधायक अपने क्षेत्र में ही सक्रिय रहेंगे और प्रदर्शन करेंगे। टिकट वितरण और पार्टी रणनीति पार्टी ने seat allocation में असंतोष को रोकने के लिए स्थानीय मजबूत नेताओं को प्राथमिकता देने की योजना बनाई है। हालिया Core Group Meeting में तय किया गया कि किसी भी मंत्री या विधायक को अपनी सीट बदलने की अनुमति नहीं होगी। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि स्थानीय स्तर के सक्रिय और लोकप्रिय चेहरों पर ही दांव लगाया जाएगा। Parachute Candidates और विरोध पिछले चुनावों में कुछ सीटों पर बदलाव और नए नेताओं को अचानक टिकट देने से पार्टी को internal dissatisfaction झेलना पड़ा। इसे देखते हुए इस बार केवल स्थानीय मजबूत नेताओं पर ध्यान दिया जाएगा। मंत्री और विधायक को स्पष्ट संकेत मिल चुके हैं कि अपने विधानसभा क्षेत्र में ही प्रदर्शन करना होगा। नई सीटों की तलाश पर प्रभाव लगभग आधा दर्जन मंत्री और विधायक अपनी मौजूदा सीट छोड़कर दूसरी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने इस योजना को रोक दिया। इससे कुछ नेताओं में निराशा है, लेकिन BJP का फोकस स्थानीय स्तर पर मजबूत चेहरों की सक्रियता पर रहेगा। Assembly Elections StrategyBJP Election PlanElection 2027 UpdateLocal Leaders PriorityMahendra Bhatt StatementParachute CandidatesPolitical News Uttarakhand.Seat Allocation