Ankita Bhandari Murder Case: 22 Minutes की Press Conference में CM Dhami ने दिए 14 सवालों के जवाब

अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) को लेकर सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) बुधवार को मीडिया के सामने खुलकर बोले। मूल रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य VB G RAM G Scheme की जानकारी साझा करना था, लेकिन जैसे ही पत्रकारों ने अंकिता केस पर सवाल उठाए, मुख्यमंत्री ने योजना से जुड़ी जानकारी महज 14 मिनट में समेट दी और पूरे मुद्दे पर जवाब देने में जुट गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर सवाल का जवाब देने का दावा

करीब 22 मिनट चली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूछे गए 14 सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में क्या कर रही है, यह जनता को स्पष्ट रूप से बताया जाना जरूरी है। सीएम ने बार-बार दोहराया कि वह आज हर सवाल का जवाब देंगे और किसी भी मुद्दे से पीछे नहीं हटेंगे।

शुरुआती दिन से अब तक की कार्रवाई गिनाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला उनके मुख्यमंत्री रहते हुए ही सामने आया था और सरकार ने इसे एक heinous crime मानते हुए तत्काल सख्त कदम उठाए। उन्होंने शुरुआती दौर से लेकर अब तक की पूरी कार्रवाई का जिक्र किया और कहा कि इसके बावजूद कुछ लोग लगातार संगठन और सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

“हम हर जांच के लिए तैयार हैं” – CM Dhami

सीएम धामी ने साफ कहा कि सरकार और जांच एजेंसियां पहले भी लोगों से अपील कर चुकी हैं कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ा कोई भी evidence है, तो वह सामने आए। सरकार उनकी पहचान गोपनीय रखेगी।

उन्होंने वायरल हो रही audio clip controversy पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर नए नामों या दावों में कोई सच्चाई है, तो सरकार हर तरह की जांच के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने उर्मिला सनावर और पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर का नाम लेते हुए कहा कि अगर उनके पास कोई सबूत है, तो वे जांच एजेंसियों के सामने आकर बयान दर्ज कराएं।

वायरल ऑडियो क्लिप पर क्यों इतना हंगामा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि एक viral audio clip के आधार पर पूरे राज्य में इस तरह का माहौल बनाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी का नाम ऑडियो में ले लेना और फिर उसे सच मान लेना, राज्यहित में नहीं है।

सीएम धामी ने कहा कि जिस ऑडियो को लेकर इतना हल्ला मचाया जा रहा है, उसमें कभी इसे हत्या बताया जा रहा है, तो कभी आत्महत्या। जबकि जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बिल्कुल स्पष्ट हैं।

शेर-शायरी में विरोधियों को संदेश

मुख्यमंत्री ने अपने बयान के दौरान शेर-शायरी के जरिए भी संदेश दिया। उन्होंने कहा,
“बादल हटेंगे, कोहरा हटेगा, एक बार फिर से सूरज निकलेगा।”
सीएम ने भरोसा दिलाया कि राज्य में बनाया जा रहा भ्रम जल्द खत्म होगा और सच्चाई सामने आएगी।

“अंकिता हमारी बेटी है” – CM Dhami

मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि अंकिता राज्य की बेटी है और इस मामले में सरकार ने जितनी तेजी से कार्रवाई की, वह सबने देखी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की ऑडियो क्लिप सामने आई हो। इससे पहले भी paper leak case में ऐसी क्लिप्स सामने आई थीं और अब एक बार फिर वही पैटर्न दोहराया जा रहा है।

सुरेश राठौर को सीधा संदेश

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीएम धामी ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को भी स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सुरेश राठौर एक सम्मानित नागरिक और पूर्व विधायक रहे हैं, इसलिए उन्हें सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, रोज नोटिस जारी किए जा रहे हैं और तलाश जारी है, लेकिन अभी तक संबंधित लोग सामने नहीं आए हैं।