Ankita Bhandari Case Update: स्केच बना, पहचान हुई, पर सबूत नहीं

अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari murder case) को लेकर एक बार फिर एसआईटी (SIT Investigation) ने स्थिति साफ कर दी है। जांच एजेंसी का कहना है कि अब तक की जांच में किसी भी VIP involvement के ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। हत्याकांड के बाद गठित विशेष जांच टीम के सदस्य रहे एसपी देहात हरिद्वार शेखर सुयाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले से जुड़े अहम तथ्यों को सार्वजनिक किया।

शुरुआती जांच में आया था VIP एंगल, लेकिन सबूत नहीं मिले

शेखर सुयाल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद यह बात सामने आई थी कि रिजॉर्ट में किसी कथित VIP के आने की संभावना थी। आरोप था कि अंकिता पर special services देने का दबाव बनाया जा रहा था और इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई। उस समय यह मामला पूरी तरह blind case था, क्योंकि शुरुआत गुमशुदगी से हुई थी।

हालांकि, SIT ने जांच शुरू करते ही महज पहले पांच घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिससे केस की दिशा स्पष्ट हो गई।

Chat Evidence और Sketch से हुई पहचान

जांच के दौरान Ankita–Pushp chat में भी VIP का जिक्र सामने आया, जिसके बाद SIT ने इस एंगल की गहराई से पड़ताल की। अंकिता के दोस्त पुष्प के बयान दर्ज किए गए। रिजॉर्ट स्टाफ, दोस्तों और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर एक sketch तैयार कराया गया।

इस स्केच के जरिए पहचान नोएडा निवासी धर्मेंद्र उर्फ प्रधान के रूप में हुई। घटना से पहले रिजॉर्ट में आए अंकिता के मित्र ने भी उसे पहचान लिया। इसके बाद धर्मेंद्र को SIT जांच में शामिल किया गया।

धर्मेंद्र के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

SIT जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र जमीन खरीदने के सिलसिले में उत्तराखंड आया था। स्थानीय निवासी एक परिचित उसे भोजन कराने के लिए रिजॉर्ट ले गया था। उसकी resort movement, call details और background की पूरी जांच की गई, लेकिन उसके खिलाफ कोई आपराधिक साक्ष्य नहीं मिले।

एसपी सुयाल ने स्पष्ट किया कि SIT को किसी अन्य VIP के रिजॉर्ट आने के भी कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

दोषियों ने माना था ‘Extra Service’ का दबाव

शेखर सुयाल ने यह भी कहा कि इस मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे तीनों दोषियों ने पूछताछ में यह स्वीकार किया था कि उन्होंने अंकिता पर extra service pressure बनाया था। हालांकि, इस दबाव के पीछे किसी VIP की संलिप्तता साबित नहीं हो सकी।

Urmila Sanawar Allegations: अलग SIT कर रही जांच

एक्ट्रेस उर्मिला सनावर द्वारा फेसबुक लाइव और ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। इन आरोपों में पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ समेत अन्य लोगों का नाम लिया गया था।

इन बयानों और Ankita Bhandari case allegations की जांच के लिए एक separate SIT का गठन किया गया है। उर्मिला सनावर को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से police security की मांग भी की है, हालांकि फिलहाल उनका पता स्पष्ट नहीं है।