UP Fast Food Death Case: बर्गर-नूडल्स खाने से छात्रा की मौत का दावा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से fast food health risk को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां NEET preparation कर रही 19 वर्षीय छात्रा इलमा कुरैशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों और डॉक्टरों के अनुसार छात्रा के दिमाग में कई brain cysts / गांठें बन गई थीं, जिनका संबंध कथित तौर पर फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाली cabbage (पत्ता गोभी) से जोड़ा जा रहा है।

NEET Aspirant Death News: दिल्ली में इलाज के दौरान तोड़ा दम

अमरोहा के चुचैला कलां गांव की रहने वाली इलमा कुरैशी को इलाज के लिए दिल्ली के Dr. Ram Manohar Lohia Hospital (RML Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक इलमा को लंबे समय से तेज सिरदर्द की शिकायत थी।

MRI और CT Scan में सामने आई Brain गांठों की जानकारी

इलमा के पिता नदीम कुरैशी, जो नोएडा में कबाड़ का काम करते हैं, ने बताया कि करीब एक महीने पहले इलमा को सिरदर्द हुआ था। शुरुआती इलाज से राहत मिली, लेकिन कुछ दिन बाद दर्द दोबारा बढ़ गया।
इसके बाद नोएडा के एक निजी अस्पताल में MRI scan और CT scan कराए गए, जिसमें दिमाग में गांठें होने की पुष्टि हुई।

इलाज के दौरान बिगड़ी हालत, गांठों की संख्या 20 से अधिक

इलाज के बाद कुछ समय के लिए तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन 18 दिसंबर को गांव में एक शादी में शामिल होने के दौरान उसकी हालत फिर बिगड़ गई। इसके बाद उसे दिल्ली ले जाया गया।
महंगे इलाज के चलते परिजनों ने इलमा को RML Hospital Delhi में शिफ्ट कराया। पिता के अनुसार जांच में सामने आया कि दिमाग में गांठों की संख्या बढ़कर 20 से ज्यादा brain cysts हो गई थी।

Fast Food Consumption पर डॉक्टरों की चेतावनी

परिजनों का कहना है कि इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया था कि cabbage used in fast food के जरिए एक कीड़ा शरीर में प्रवेश कर सकता है, जो आंतों के रास्ते दिमाग तक पहुंचकर गांठें बना सकता है।
इलमा को burger, noodles और junk food खाने की आदत थी, जिसमें अक्सर कच्ची पत्ता गोभी का इस्तेमाल किया जाता है।

Doctor Statement: Food-borne Parasite का खतरा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक Dr. Rahul Kumar के अनुसार, पत्ता गोभी या कुछ non-veg food में मौजूद परजीवी (parasite) शरीर में प्रवेश कर गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं।
उनका कहना है कि कुछ मामलों में food contamination के कारण दिमाग में कीड़े या गांठें बनने की आशंका रहती है, हालांकि हर केस अलग होता है।

15 साल पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

अमरोहा के मंडी धनौरा इलाके में 15 साल पहले भी एक युवक के दिमाग में कीड़े पाए गए थे। उस समय डॉक्टरों ने बताया था कि पत्ता गोभी के सेवन से परजीवी आंतों के जरिए दिमाग तक पहुंच गया था। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी, लेकिन उसे करीब दो महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा।

Health Alert: Junk Food और Raw Vegetables से जुड़ा जोखिम

विशेषज्ञों का मानना है कि raw vegetables hygiene, सही तरीके से धुलाई और safe food practices बेहद जरूरी हैं। खासतौर पर बाहर मिलने वाले फास्ट फूड में इस्तेमाल की जाने वाली कच्ची सब्जियों से स्वास्थ्य जोखिम बढ़ सकता है।