UP Vidhan Mandal Session: कोडीन कफ सिरप पर हंगामा, सपा की नारेबाजी; सरकार ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान आज कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। समाजवादी पार्टी (SP) के विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं सरकार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कोडीन कफ सिरप मामला: सरकार vs विपक्ष

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

लाइसेंस केंद्र सरकार देती है, लेकिन यूपी सरकार ने सख्त कार्रवाई की है।

अपराधियों को जेल भेजा गया, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

SP विधायक अतुल प्रधान ने सवाल उठाते हुए कहा:

राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी से सिरप का जखीरा बरामद हुआ।

जांच STF को दी गई, लेकिन 18 महीने बाद भी नतीजा सामने नहीं।

जैसे ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से जुड़े नाम सामने आए, सत्ता-संरक्षण के आरोप तेज हुए।

विधानसभा में सपा का हंगामा

सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास बैठकर नारेबाजी की।

NOCH, समान काम-समान वेतन और वेतन विसंगतियों का मुद्दा उठाया गया।

स्वास्थ्य पर सवाल-जवाब

कैंसर इलाज पर बहस

सपा ने मशीनों की कमी और HPB टीकाकरण को लेकर सवाल पूछे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का जवाब

सभी सेंटरों पर दवाइयां और जांच उपलब्ध।

18 तरह की दवाएं, ICU सुविधाएं जिला अस्पतालों में।

आयुष्मान भारत में यूपी देश में नंबर-1।

अब तक 1,09,450 मरीजों का निशुल्क इलाज।

आयुष मंत्रालय और डॉक्टरों की सुविधाएं

मंत्री दयाशंकर दयालू: 2017 से यूपी में अलग आयुष मंत्रालय।

प्रदेश में 3985 आयुष अस्पताल, पहला आयुष विश्वविद्यालय।

मैनपुरी से डॉक्टरों के आवास और सुविधाओं की मांग उठी।

सप्लीमेंट्री बजट पर सरकार का बयान

मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी:

सीएम योगी ज़मीन पर ईमानदारी से काम करते हैं।

अनुपूरक बजट से जनता की उम्मीदें पूरी की जाएंगी।