Uttarakhand Accident News: कैंची धाम के पास भीषण हादसा, कार खाई में गिरने से तीन श्रद्धालुओं की जान गई

Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बरेली के पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की कार भवाली–अल्मोड़ा National Highway पर निगलाट के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और rescue operation शुरू किया गया। खाई में गिरी कार से घायलों को बाहर निकालकर तुरंत भवाली Community Health Centre (CHC) ले जाया गया।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार, हादसे में ऋषि पटेल (7), स्वाति (20), अक्षय (20), ज्योति (25), करन (25), राहुल पटेल (35), गंगा देवी (56), बृजेश कुमारी (26) और नैंसी गंगवार (24) घायल हुए थे। सभी यात्री बरेली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

CHC भवाली के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी की मौत हो चुकी थी। प्राथमिक इलाज के बाद पांचों गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए Haldwani Higher Centre रेफर कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और पहाड़ी सड़क पर वाहन से नियंत्रण खोना मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।