Nainital से शुरू हुआ Post Office Super Top-up Insurance, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Nainital: डाक विभाग ने आम जनता के लिए Affordable Insurance Plan की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सिर्फ 950 रुपये सालाना प्रीमियम देकर 15 लाख रुपये तक का Super Top-up Insurance Cover प्राप्त किया जा सकता है।

हेड पोस्ट ऑफिस नैनीताल के IPPB शाखा प्रबंधक देवाशीष जोशी ने बताया कि यह योजना Accidental Insurance के साथ-साथ Health Insurance की तरह भी काम करेगी।

 आवेदन की शर्तें

उम्र: 18 से 65 साल

आवेदक के पास पहले से Health Insurance Policy या Ayushman Card होना अनिवार्य है।

यदि आवेदक के पास Health Insurance या Ayushman Card नहीं है, तो उसे 2 लाख रुपये की पेमेंट खुद करनी होगी, शेष राशि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा कवर की जाएगी।

 फैमिली प्लान के विकल्प

पति-पत्नी के लिए प्रीमियम: ₹1250 सालाना

पति-पत्नी + 2 बच्चे के लिए प्रीमियम: ₹1995 सालाना

लाभ लेने के इच्छुक लोग अपने नजदीकी Post Office / IPPB केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह योजना आम लोगों को सस्ती दर में बड़ा सुरक्षा कवच देती है और एक्सीडेंटल और हेल्थ इंश्योरेंस दोनों का कवर एक साथ उपलब्ध कराती है।