Modi Vision 2047 के तहत तैयार होगा Uttarakhand का नया रोडमैप, फोकस होगा Spiritual Tourism पर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी (Global Spiritual Capital) बनाने के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में दिए गए सुझावों पर आधारित एक विस्तृत कार्ययोजना बनाएं।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार Uttarakhand के समग्र विकास का स्पष्ट मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि “राज्य की आत्मा अध्यात्म, पर्यटन और प्राकृतिक संपदा में निहित है, और उत्तराखंड को दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनाया जा सकता है।”

Spiritual Tourism और Wellness Hubs पर फोकस

धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में योग सेंटर, आयुर्वेद केंद्र, नैचुरोपैथी संस्थान और होमस्टे को मिलाकर एक संपूर्ण Tourism & Wellness Package तैयार किया जाए।
इसके साथ ही प्रत्येक Vibrant Village को एक Mini Tourist Hub के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां Local Food, Culture और Handicrafts को बढ़ावा मिलेगा।
राज्य के मेलों और पर्वों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए सरकार “One District One Mela” अभियान शुरू करेगी।

Smart City और Horticulture Hubs की योजना

सीएम धामी ने कहा कि भराड़ीसैंण विधानसभा के आसपास एक Smart City Project विकसित किया जाएगा, जिसकी DPR (Detailed Project Report) जल्द तैयार की जाएगी।
साथ ही पहाड़ी जिलों को Horticulture Hub बनाने की दिशा में Blueberry, Kiwi, Herbal और Medicinal Plants की खेती को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Employment और Local Economy पर फोकस

सरकार ने Food Processing, Handicraft और Organic Products से जुड़े MSME Units को सशक्त बनाकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना बनाई है।
इसके अलावा, Pilgrimage Tourism, Eco-Tourism, Adventure Tourism और Year-Round Tourism को एकीकृत नीति के तहत बढ़ावा देने की रणनीति तैयार की जा रही है।

Uttarakhand को Wedding Destination और GI Products से जोड़ेगी नई योजना
राज्य को “Global Wedding Destination” के रूप में स्थापित करने के लिए 5 से 7 प्रमुख स्थलों को विकसित करने की रूपरेखा बनाई जाएगी।
इसके साथ ही, GI Tag Products और ‘House of Himalayas’ Brand के तहत राज्य के पारंपरिक उत्पादों को National और International Markets तक पहुंचाने की योजना तैयार की जा रही है।

Vision 2047 की ओर बढ़ता Uttarakhand

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का Vision 2047 एक Viksit Bharat का ब्लूप्रिंट है और उत्तराखंड इसमें अग्रणी राज्य बनने की क्षमता रखता है।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से एक Time-Bound Action Plan तैयार करें ताकि प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारा जा सके।