Adani Group's 'Faith Meets Technology' project: 9-hour journey now just 36 minutes!
देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में निर्माणाधीन Kedarnath Ropeway Project को लेकर Adani Group ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें इस महत्वाकांक्षी परियोजना की झलक दिखाई गई है। समूह के चेयरमैन Gautam Adani ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि “यह सिर्फ एक Ropeway नहीं, बल्कि आस्था को सुविधा से जोड़ने वाला पुल है।”
12.9 किलोमीटर लंबा Kedarnath Ropeway सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक बनाया जा रहा है। इसके पूरा होने पर अब तक 8 से 9 घंटे लगने वाली कठिन यात्रा मात्र 36 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
आधुनिक तकनीक और तीर्थयात्रियों की सुविधा
अडानी ग्रुप की इस परियोजना में जो Gondola System इस्तेमाल किया जा रहा है, वह एक बार में 35 यात्रियों को ले जा सकेगा। अनुमान है कि एक घंटे में 1,800 यात्रियों का आवागमन संभव होगा।
यह भारत का पहला 3S Tri-Cable Ropeway System होगा —एक ऐसी तकनीक जिसमें तीन केबल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह विश्व की सबसे सुरक्षित और उन्नत केबल कार प्रणाली (Advanced Cable Car System) मानी जाती है।
सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
गौतम अडानी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल time-saving होगा बल्कि safe, smooth और eco-friendly travel का अनुभव देगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय tourism और economy को इससे बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। अडानी ग्रुप ने पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए sustainable construction का वादा भी दोहराया।
वर्तमान व्यवस्था और भविष्य की सुविधा
फिलहाल Sonprayag से Gaurikund तक शटल सेवा चलती है, जिसके बाद तीर्थयात्री लगभग 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करते हैं। इस मार्ग पर घोड़े, खच्चर और डोली सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
रोपवे के शुरू हो जाने के बाद सीधे Sonprayag से Kedarnath तक पहुंचना संभव होगा, जिससे लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा आसान और सुरक्षित बन जाएगी।