THDC India Limited में पहाड़ के बेटे की बड़ी सफलता: लक्ष्मी प्रसाद जोशी बने नए CTO
देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी THDC India Limited (Tehri Hydro Development Corporation) ने लक्ष्मी प्रसाद जोशी को अपना नया Chief Technical Officer (CTO) नियुक्त किया है। उत्तराखंड के चमोली जिले के कुलसारी (नौड़-बजवाड़ गांव) के मूल निवासी जोशी ने सीमित संसाधनों के बावजूद संघर्ष और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
कभी पहाड़ों की पगडंडियों पर रोज़ाना 8 किलोमीटर पैदल चलकर थराली इंटर कॉलेज पहुंचने वाला छात्र आज देश की अग्रणी energy company THDC में CTO बन चुका है। यह कहानी है एक ऐसे व्यक्ति की, जिसने कठिन परिस्थितियों को अपनी ताकत में बदला और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
संघर्ष से सफलता तक — पहाड़ के बेटे की कहानी
लक्ष्मी प्रसाद जोशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से पूरी की और इंटर तक की पढ़ाई थराली इंटर कॉलेज से की। सीमित साधनों के बीच माता-पिता ने उनमें संकल्प, अनुशासन और ईमानदारी के संस्कार डाले, जिसने उनके करियर की नींव मजबूत की।
1 जनवरी 2023 को Executive Director (ED) का पदभार संभालने के बाद जोशी ने अपने कार्यकाल में कई historic achievements दर्ज कीं। उनके नेतृत्व में Tehri Dam Pump Storage Plant (PSP) की चार में से दो यूनिटों (250-250 मेगावाट) से बिजली उत्पादन शुरू हुआ। बाकी दो यूनिटें भी अंतिम चरण में हैं।
