What's brewing in Mumbai's BMC? Shinde's hotel politics has heightened the suspense.
महाराष्ट्र (Maharashtra Politics 2025) में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में Shiv Sena (UBT) प्रमुख Uddhav Thackeray और Maharashtra Navnirman Sena (MNS) चीफ Raj Thackeray की मुलाकात के बाद दोनों के बीच alliance speculation तेज हो गई है।
रविवार को बांद्रा पूर्व स्थित Mumbai Cricket Association में राज्यसभा सांसद संजय राउत के पोते के नामकरण समारोह के दौरान दोनों नेता एकत्र हुए। इसके बाद राज ने Matoshree का दौरा किया। बताया जा रहा है कि दोनों नेता लगभग 40 मिनट तक चर्चा में रहे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई।
राज और उद्धव का इतिहास और गठबंधन की संभावना
साल 2005 में राज ने अविभाजित शिवसेना से अलग होकर MNS का गठन किया था। तब से दोनों नेताओं के राजनीतिक रास्ते अलग हैं। हाल ही में हुई कई बैठकों और सार्वजनिक बयानों ने MNS-Shiv Sena (UBT) alliance की अटकलों को बढ़ावा दिया है।
उद्धव ने सार्वजनिक रूप से गठबंधन के विचार का स्वागत किया था, जबकि राज ने कहा था कि मराठी माणूस के लिए एकजुट होना मुश्किल नहीं है। जुलाई और अगस्त 2025 में भी दोनों नेताओं की कई मुलाकातें हुईं, जैसे:
5 जुलाई: कार्यक्रम में दोनों साथ उपस्थित
27 जुलाई: मातोश्री में उद्धव को राज की तरफ से 65वें जन्मदिन की बधाई
गणेश चतुर्थी अगस्त: उद्धव ने राज के घर किया दौरा
सुरुआती दौर में MNS कथित तौर पर 100 सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन अब 60-70 सीटों पर सहमति जताई जा रही है। इतिहास में मनसे ने 2012 में 28 और 2017 में 7 सीटें जीती थीं।
BJP का बयान और चुनावी असर
भाजपा नेताओं का कहना है कि राज और उद्धव की यह मुलाकात BMC Election 2025 के नतीजों पर असर नहीं डालेगी। वरिष्ठ विधायक Sudhir Mungantiwar ने कहा:
“उद्धव और राज एक ही परिवार के हैं, लेकिन साथ नहीं रहते। इससे चुनावी परिणाम प्रभावित नहीं होंगे।”
वहीं, विधान परिषद सदस्य Praveen Darekar ने कहा कि इस गठबंधन की चर्चा पूरी तरह काल्पनिक है और मतदाता ही चुनाव में निर्णय करेंगे। उनका कहना था कि MNS-Shiv Sena (UBT) alliance बीएमसी चुनाव के नतीजों को प्रभावित नहीं करेगा।