पुतिन की कार में धमाका: क्या रूस-यूक्रेन युद्ध का नया मोड़?
मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की ऑरस लिमोजिन कार में भीषण धमाका हुआ। यह घटना रूस की प्रमुख सुरक्षा एजेंसी FSB के मुख्यालय के पास हुई, जिसने रूस की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन ने घटना के तुरंत बाद अपने सुरक्षाकर्मियों और काफिले की गहन जांच के आदेश दिए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में आग इंजन से शुरू हुई और तेजी से पूरे वाहन में फैल गई। आस-पास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कोई कुछ नहीं कर सका। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विस्फोट के समय कार में कौन मौजूद था।
यूक्रेन ने बेलगोरोड में किया जोरदार हमला वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना ने बेलगोरोड क्षेत्र में ड्रोन, तोपखाने और सैनिकों के जरिए बड़ा हमला किया। बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव के अनुसार, यूक्रेन ने 150 किलोमीटर लंबी सीमा पर 20 से अधिक गांवों को निशाना बनाया।
हालांकि, यूक्रेनी सेना ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पिछले साल रूस के कुर्स्क इलाके पर कब्जे के बाद यूक्रेन ने एक आक्रामक रुख अपनाया है। इस हमले में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती से रूस को बढ़त मिल रही है।