UPL 2025 Day 4: नैनीताल टाइगर्स टॉप पर, ऋषिकेश फाल्कन्स का रिकॉर्ड Chase, देहरादून वॉरियर्स की धमाकेदार जीत

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (Uttarakhand Premier League 2025) के चौथे दिन यानी 30 सितंबर को Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, Dehradun में तीन रोमांचक मैच खेले गए। इस दिन Dehradun Warriors, Nainital Tigers और Rishikesh Falcons ने अपनी जीत से दर्शकों का दिल जीत लिया।

लगातार तीसरी जीत के साथ Nainital Tigers ने प्वाइंट्स टेबल (UPL Points Table) में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। वहीं, दिन का सबसे यादगार पल रहा ऋषिकेश फाल्कन्स का 231 रन का historic chase, जिसने टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ा दिया।

Match 1: Dehradun Warriors vs Pithoragarh Hurricanes

सुबह 11 बजे खेले गए पहले मुकाबले में Dehradun Warriors ने एकतरफा अंदाज़ में जीत दर्ज की। कप्तान Yuvraj Chaudhary ने केवल 41 गेंदों पर नाबाद 86 रन (9 छक्के, 7 चौके) ठोकते हुए अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए Pithoragarh Hurricanes सिर्फ 120/6 रन ही बना सके। वैभव भट्ट (36*) ने अंत में टीम को थोड़ा संभाला। Warriors के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया—रक्षित रोही (2/14), नवीन कुमार सिंह और मयंक मिश्रा ने मिलकर 4 विकेट चटकाए।

Target का पीछा करते हुए Yuvraj Chaudhary ने 209+ की strike rate से पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया। उन्हें Player of the Match चुना गया।

Match 2: Nainital Tigers vs Tehri Titans

दोपहर 3 बजे का मैच बारिश से प्रभावित रहा और नतीजा Duckworth-Lewis (DLS method) से आया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए Nainital Tigers ने 156/7 का स्कोर बनाया। Saurabh Rawat (40), Deekshanshu Negi (33) और Bhupen Lalwani (20)* ने अहम योगदान दिया।

Tehri Titans को 10.5 ओवर में 80 रन का target मिला, लेकिन टीम सिर्फ 53/3 ही बना पाई। Aryan Sharma (23)* टिके रहे लेकिन बारिश की वजह से मैच Nainital Tigers के पक्ष में गया।

Nainital ने तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में No.1 पोजीशन हासिल की। Anmol Shah (2 ओवर, 4 रन, 2 विकेट) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए Player of the Match चुना गया।

Match 3: UNS Indians vs Rishikesh Falcons

दिन का आखिरी और सबसे बड़ा मुकाबला UNS Indians और Rishikesh Falcons के बीच हुआ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए UNS Indians ने 230/4 रन बनाए। इसमें Vishal Kashyap (116 off 59 balls, 11 fours, 8 sixes) ने शतक जमाया और Sachin Bhati (56 runs) ने बढ़िया साथ दिया। यह UPL 2025 का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर रहा।

Target 231 का था और Falcons ने शानदार शुरुआत की। Alan Chetan ने केवल 44 गेंदों पर टूर्नामेंट का सबसे तेज़ शतक लगाया (116 runs, 10 sixes, 7 fours)। उनके साथ Purvansh Dhruv (50) ने भी शानदार बल्लेबाजी की।

आखिरी गेंद तक रोमांचक बने इस मैच में Akhil Singh Rawat ने धैर्य के साथ टीम को जीत दिलाई। इस chase ने UPL इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया।

UPL Points Table Update

Nainital Tigers – Top पर (3 मैच, 3 जीत, 6 Points)

Dehradun Warriors – 4th place (2 जीत)

Rishikesh Falcons – Historic win के बाद momentum में