Dehradun Crime: Drunk brother turns monster, kills sister, throws her body in a sack
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दिल दहला देने वाला crime case सामने आया है। बसंत विहार इलाके में 20 वर्षीय युवती Vishakha Murder Case की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में मृतका का बड़ा भाई Vishal ही हत्यारा निकला, जबकि उसके किरायेदार Lokendra alias Raja (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नशे की लत बनी खौफनाक हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल नशे का आदी था और उसकी बहन विशाखा इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। वारदात की रात विशाल ने नशे की हालत में बहन को घर से बाहर जाने से रोका। गुस्से में उसने विशाखा के hands and legs tied कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
शव को बोरे में भरकर फेंका
हत्या के बाद विशाल अपने किरायेदार राजा के पास पहुंचा और उसे धमकाते हुए साथ आने पर मजबूर किया। दोनों ने मिलकर विशाखा के शव को सफेद बोरे में डाला और मोटरसाइकिल से चाय बागान के जंगल में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद विशाल ने अस्पताल में भर्ती मां को फोन कर कहा कि “विशाखा अब नहीं आएगी” और फरार हो गया।
CCTV Footage ने खोला राज
22 सितंबर की सुबह पीतांबरपुर मजार के पास जंगल में युवती का शव सफेद कट्टे में मिला। पुलिस ने घटनास्थल और आस-पास के CCTV footage खंगाले। फुटेज में 21-22 सितंबर की रात दो युवक एक बोरे को मोटरसाइकिल पर ले जाते दिखे। जांच में पता चला कि ये दोनों विशाल और उसका किरायेदार राजा थे।
आरोपी ने कबूला अपराध
राजा से पूछताछ में खुलासा हुआ कि विशाल ने नशे की हालत में बहन की हत्या कर दी और दोस्ती का वास्ता देकर उसे शव ठिकाने लगाने पर मजबूर किया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती बयान के आधार पर आगे की जांच जारी है।