उत्तराखंड में त्योहारी सीजन से पहले GST रेट्स में बड़ा बदलाव, जानिए कितनी होगी राहत

Uttarakhand GST Update: 17 सितंबर को केंद्र सरकार द्वारा GST Council 56th Meeting में लिए गए निर्णयों के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने 18 सितंबर को GST notification जारी कर दी।

वित्त विभाग ने राज्य में प्रमुख consumer goods और services पर 22 सितंबर 2025 से लागू होने वाली revised GST rates की जानकारी दी। यह कदम त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं को राहत देने और inflation control में मदद करने के उद्देश्य से लिया गया है।

क्या है नई GST दरों का असर?

मुख्य बात यह है कि अधिकांश goods और services की GST दरों में कमी की गई है। इससे उपभोक्ताओं की purchasing power बढ़ेगी और त्योहारी सीजन में खरीदी में इजाफा होने की संभावना है।

सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने बताया कि केंद्र सरकार ने 17.09.2025 को कर दरों से संबंधित अधिसूचनाएं जारी की हैं। उत्तराखंड सरकार ने 18.09.2025 को राज्य में goods and services पर नई दरें लागू करने की अधिसूचना जारी की। यह परिवर्तन 22.09.2025 से प्रभावी होगा।

कीमतों में आएगी राहत

सरकार के अनुसार नई GST दरों से consumer prices में कमी आएगी। इसका लाभ आम जनता के साथ-साथ निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों को भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रेस रिलीज़ में कहा कि इसका उद्देश्य farmers और small traders को लाभ पहुंचाना है। कर दरों में सुधार से business growth और economy boost भी होगा।