Operation Kalanemi: 5500 से अधिक लोगों का Verification-क्या ये अवैध घुसपैठ पर बड़ा कदम है?

उत्तराखंड (Uttarakhand) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाया जा रहा Operation Kalanemi अब और तेज़ी और प्रभावशीलता के साथ आगे बढ़ेगा। IG Law and Order डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक सभी जिलों में verification drive के तहत 5500 से अधिक लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि पकड़े गए Bangladeshi nationals को उनके देश वापस भेजा गया है।

डॉ. भरणे ने कहा कि यह अभियान समाज में एक सकारात्मक संदेश लेकर आया है। पुलिस किसी भी ऐसे तत्व को बख्शने के पक्ष में नहीं है जो देवभूमि की पवित्रता या जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ करता हो। शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और मुख्यालय में एक समिति गठित कर हर दिन की कार्रवाई पर नज़र रखी जा रही है। समिति रोज़ाना रिपोर्ट शासन को भेज रही है।

अब तक हरिद्वार में सबसे अधिक 2704 लोगों का सत्यापन हुआ है, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, देहरादून में 922 लोगों का सत्यापन कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया। बीएसएफ के साथ समन्वय कर पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा गया। पूरे अभियान में अब तक कुल 1182 लोगों के खिलाफ preventive action की गई है।

इसके साथ ही टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी लगातार कार्रवाई जारी है। सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी ढंग से चलाएँ ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।