AI Impact Summit 2026: PM Modi explains the vision of Responsible AI
प्रधानमंत्री Narendra Modi Security Team में हाल ही में एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। मणिपुर के सेनापति जिले के कैबी गांव की रहने वाली Inspector Adaso Kapessa अब Special Protection Group (SPG) की पहली महिला कमांडो बन गई हैं। SPG भारत की सबसे elite security unit है, जो सिर्फ प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा करती है।
हाल ही में पीएम मोदी के पीछे black suit और earpiece में खड़ी उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसने देशभर में curiosity और pride की लहर दौड़ा दी।
SSB से SPG तक का सफर
अदासो कपेसा का ताल्लुक Mao Naga Tribe से है। सीमित संसाधनों वाले गांव में पली-बढ़ी अदासो ने बचपन से ही बड़े सपने देखे। उन्होंने स्थानीय स्कूल से पढ़ाई पूरी की और फिर Sashastra Seema Bal (SSB) में भर्ती हुईं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में SSB की 55वीं बटालियन में वह Inspector (General Duty) के पद पर तैनात थीं।
अपनी discipline, leadership skills और मेहनत के दम पर उन्होंने SPG में चयन हासिल किया, जो किसी भी सुरक्षा कर्मी के लिए career का सबसे बड़ा achievement माना जाता है।
Martial Arts और Bomb Diffusing Expert
SPG में जगह बनाना आसान नहीं है। इसके लिए बेहद कठिन physical endurance tests, advanced weapons training, martial arts, bomb diffusing और secret mission preparations जैसे high-level tests पास करने होते हैं। अदासो ने 2020 में SPG training पूरी की और 2024 में पीएम मोदी की core security team का हिस्सा बनीं।
महिला सशक्तिकरण का नया प्रतीक
अदासो कपेसा की तैनाती न सिर्फ उनकी personal achievement है, बल्कि यह भारत की women in armed forces की बढ़ती भूमिका का प्रमाण भी है। उनकी तस्वीरें, खासकर पीएम मोदी की हालिया ब्रिटेन यात्रा के दौरान, सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं। मणिपुर और नॉर्थ ईस्ट के लोग उन्हें national pride और nari shakti का प्रतीक मान रहे हैं।