तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट को चेन्नई में डायवर्ट क्यों किया गया?
रविवार की रात तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की Flight AI2455 को तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। एयरबस A320 विमान ने लगभग दो घंटे तक हवा में चक्कर लगाए। एयर इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि उड़ान के दौरान संदिग्ध तकनीकी समस्या और खराब मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
फ्लाइट में सवार थे पांच सांसद, केसी वेणुगोपाल ने बताया हादसे के करीब का अनुभव
इस फ्लाइट में पांच सांसद—केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस—दिल्ली जा रहे थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी तीन घंटे की डरावनी उड़ान का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उड़ान के दौरान तेज़ टर्बुलेंस और तकनीकी खराबी के कारण विमान को चेन्नई डायवर्ट किया गया।
Air India flight AI 2455 from Trivandrum to Delhi – carrying myself, several MPs, and hundreds of passengers – came frighteningly close to tragedy today.
What began as a delayed departure turned into a harrowing journey. Shortly after take-off, we were hit by unprecedented…
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) August 10, 2025