“द केरल स्टोरी” पर नेशनल अवॉर्ड के बाद मचा बवाल, CM विजयन ने क्यों बताया अपमान?

National Film Awards 2025 में द केरल स्टोरी (The Kerala Story) ने दो बड़ी कैटेगरी में बाज़ी मारी। फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) को Best Director का अवॉर्ड मिला, वहीं इस फिल्म को Best Cinematography का भी सम्मान मिला। लेकिन इस जीत पर जहां फैंस खुश हैं, वहीं Kerala CM Pinarayi Vijayan ने फिल्म को लेकर नाराज़गी जताई है।

12 साल की मेहनत और 25 करोड़ दर्शकों की सराहना

NDTV को दिए इंटरव्यू में सुदीप्तो सेन ने कहा, “यह सफर करीब 10-12 साल लंबा रहा है। हमने टीम के साथ मिलकर कड़ी मेहनत की है। जब फिल्म 2023 में रिलीज़ हुई तो इसे Box Office पर 5 करोड़ से ज़्यादा दर्शकों ने देखा और OTT platform पर 20 करोड़ से अधिक व्यूज़ मिले।”

उन्होंने कहा कि जनता से पहले ही उन्हें सराहना मिल चुकी थी, लेकिन National Award मिलना एक बेहद गर्व का क्षण है। “यह देश का सबसे बड़ा सम्मान है और यह हमारी मेहनत की मान्यता है,” उन्होंने कहा।

Kerala CM की नाराज़गी पर Sudipto Sen का जवाब

CM Pinarayi Vijayan ने फिल्म को सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाला बताया और कहा कि इससे Kerala’s image को ठेस पहुंची है। उन्होंने #NationalFilmAwards की जूरी पर भी सवाल उठाए कि क्यों इस तरह की “ग़लत सूचना” फैलाने वाली फिल्म को सम्मानित किया गया।

इस पर सुदीप्तो सेन ने जवाब देते हुए कहा, “मैं राजनेता नहीं हूं, मैं फिल्ममेकर हूं। मेरे पास VS अच्युतानंदन का रिकॉर्ड है जिसमें उन्होंने कहा था कि केरल एक दिन इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है। हमने उन्हीं बयानों को आधार बनाकर फिल्म बनाई है।”

उन्होंने आगे कहा, “Censor Board ने फिल्म को दो महीने जांचने के बाद बिना किसी कट के पास किया है। हर सीन की वैधता है। मैं आज भी अपनी फिल्म के हर शब्द और दृश्य के साथ खड़ा हूं।”

CM Vijayan ने क्या कहा?

CM विजयन ने X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“केरल की छवि धूमिल करने और सांप्रदायिक नफ़रत के बीज बोने के उद्देश्य से बनी फिल्म को सम्मानित करना जूरी द्वारा की गई गंभीर भूल है। इससे न सिर्फ केरल, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक समाज का अपमान हुआ है।” उन्होंने कहा कि “हर नागरिक को इस तरह की divisive ideology के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।”