Imran Khan के 14 सांसदों को 10 साल की सजा, क्या PTI की राजनीति खत्म होने वाली है?
पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल लाने वाला एक बड़ा फैसला फैसलाबाद की आतंकवाद निरोधक अदालत (Anti-Terrorism Court – ATC) ने सुनाया है। अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan की पार्टी Pakistan Tehreek-e-Insaf (PTI) के करीब 200 नेताओं को 10-10 साल की सजा सुनाई है। इनमें कई सांसद और प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जिन्हें 9 मई 2023 को हुए ISI Headquarters Attack और अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों का दोषी माना गया है।
इस फैसले की टाइमिंग भी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह ‘Free Imran Khan Movement’ के शुरू होने से ठीक एक हफ्ते पहले आया है। यह आंदोलन 5 अगस्त से शुरू होने वाला है, जिसे Imran Khan के समर्थक पूरे देश में चलाने की योजना बना रहे हैं।
विपक्ष के दिग्गज नेता भी सजा की चपेट में
अदालत ने National Assembly में विपक्ष के नेता उमर अयूब, Senate में विपक्ष के नेता शिबली फराज, साथ ही PTI के वरिष्ठ नेता जरताज गुल और साहिबजादा हामिद रजा को भी 10-10 साल की सजा सुनाई है।
इसके अलावा, फैसलाबाद में एक पुलिस थाने पर हमले के केस में भी 58 अन्य आरोपियों को समान सजा दी गई है।
फैसले की पूरी तस्वीर: कितने दोषी, कितने बरी
ATC कोर्ट ने ISI भवन पर हमले से जुड़े केस में 185 में से 108 आरोपियों को दोषी ठहराया है, जबकि बाकी 77 को बरी कर दिया गया। दोषियों में:
-
National Assembly के 6 सदस्य
-
Punjab Assembly का 1 विधायक
-
और अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं।
अब तक 14 PTI सांसदों को दोषी ठहराकर पद से अयोग्य घोषित किया जा चुका है।