Aamir Khan का नया डिजिटल प्लान: अब OTT नहीं, YouTube चैनल पर देखें Lagaan से लेकर Dangal तक

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी फिल्मों के डिजिटल रिलीज को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब उनकी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नहीं बल्कि YouTube channel “Talkies” पर रिलीज की जाएंगी। इसकी शुरुआत 1 अगस्त से उनकी हिट फिल्म Taare Zameen Par (सितारे ज़मीन पर) के साथ हो रही है।

 YouTube पर Pay-per-view मॉडल

आमिर खान की फिल्म Taare Zameen Par अब YouTube पर 100 की कीमत पर Pay-per-view मॉडल में देखी जा सकेगी। यह नया डिजिटल एक्सपेरिमेंट है, जहां दर्शक सीधे यूट्यूब पर फिल्में देख सकेंगे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के झंझट के।

कौन-कौन सी फिल्में आएंगी YouTube पर?

आमिर खान ने कहा कि जल्द ही उनके प्रोडक्शन हाउस Aamir Khan Productions के तहत बनी अन्य लोकप्रिय फिल्में जैसे: Lagaan,Dangal, Jaane Tu Ya Jaane Na

Taare Zameen Par भी इस चैनल पर रिलीज की जाएंगी। ये सभी फिल्में या तो पे-पर-व्यू में होंगी या कुछ फ्री में भी मिलेंगी।

पिता की फिल्मों और सत्यमेव जयते की भी होगी वापसी

आमिर ने यह भी बताया कि उनके पिता द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्मों को भी इसी चैनल पर लाया जाएगा। इसके अलावा, उनका चर्चित टेलीविज़न शो Satyamev Jayate भी फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि उसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं है।

 क्यों चुना YouTube?

आमिर खान ने बताया कि यह पहल independent filmmakers और young creators के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकती है। YouTube जैसे खुले मंच पर रिलीज करके वे worldwide audience तक पहुंच बना सकते हैं, बिना किसी बड़े ओटीटी डील की ज़रूरत के। उनके शब्दों में: “अगर यह आइडिया चल गया, तो क्रिएटिव लोग बिना अड़चन अपनी कहानियां दुनिया के सामने ला पाएंगे।”

 चैनल का नाम क्या है?

आमिर ने अपने यूट्यूब चैनल का नाम Talkies रखा है। यही वो मंच होगा जहां उनकी फिल्मों का थिएट्रिकल रन खत्म होने के बाद डिजिटल प्रीमियर होगा।