STF Encounter in Hapur: End of notorious Dabloo Yadav, who had kidnapped and murdered a leader
Bihar का कुख्यात अपराधी डबलू यादव, जो कि HUM पार्टी नेता के मर्डर और किडनैपिंग केस में फरार चल रहा था, उसे Noida STF और Bihar Police की ज्वाइंट मुठभेड़ में UP के Hapur जिले में मार गिराया गया। सोमवार सुबह Simbhaoli थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली से ढेर हो गया।
डबलू यादव ने वर्ष 2025 में Bihar के Begusarai जिले में जीतन राम मांझी की पार्टी Hindustani Awam Morcha (HAM) के 20 सूत्रीय प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ राकेश कदम का अपहरण कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को Diara क्षेत्र में नदी किनारे रेत के नीचे दफना दिया गया था।
सूत्रों के अनुसार, डबलू यादव, जो कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र, ज्ञान टोल (Begusarai) का निवासी था, पर हत्या, अपहरण और Arms Act से जुड़े 24 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।
Bihar Police को इनपुट मिला कि डबलू यादव Uttar Pradesh में छिपा हुआ है। इसके बाद नोएडा STF और बिहार पुलिस ने Hapur में संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ में डबलू यादव की मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास से modern weapons, cartridges और अन्य आपराधिक सबूत भी बरामद किए हैं।
इस एनकाउंटर के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि Begusarai Murder Case में अब अन्य दोषियों की पहचान भी तेज़ी से की जाएगी और gang activities पर लगाम लगेगी।