Bihar Voter Verification Alert: क्या आपका नाम भी हट सकता है लिस्ट से?

Bihar Voter List Revision 2025 के तहत चल रहे Special Summary Revision के दौरान एक चौंकाने वाला डेटा सामने आया है। Election Commission of India (ECI) की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के लगभग 43.92 लाख वोटर ऐसे हैं जो अपने पते पर verify नहीं हो सके। ये संख्या Total Registered Voters (7,89,69,844) का लगभग 5.66% है, जो चुनाव से पहले एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Political Parties को भी भेजी गई Missing Voters की Details

ECI ने यह भी बताया कि लगभग 29.62 लाख voters की जानकारी भी विभिन्न political parties को भेज दी गई है, लेकिन उन्होंने अब तक अपने Enumeration Forms (गणना फॉर्म) जमा नहीं किए हैं। गणना फॉर्म जमा करने की Last Date में अब केवल चार दिन बाकी हैं, ऐसे में यह स्थिति आयोग की चिंता बढ़ा रही है।

क्या आपका नाम भी हट सकता है? Commission कर रहा Double Check

1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली Draft Voter List में सभी पात्र मतदाताओं को शामिल करने के लिए ECI फुल एक्शन मोड में है। अब तक करीब 7.16 करोड़ मतदाताओं (90.67%) के फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। लेकिन करीब 11,484 वोटर ऐसे हैं जिनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है – न पता, न संपर्क, न दस्तावेज।

Verification Documents पर घमासान, Opposition कर रहा सवाल

विपक्षी दल लगातार उन 11 Verification Documents की अनिवार्यता पर सवाल उठा रहे हैं, जिनके आधार पर Voter Identity Verification किया जा रहा है। इनमें Aadhaar Card, PAN Card, Passport, Ration Card जैसे डाक्यूमेंट्स शामिल हैं। विपक्ष की मांग है कि Alternate ID proofs को भी मान्यता दी जाए, क्योंकि कई नागरिकों के पास ये डॉक्युमेंट्स नहीं हैं।

Documents Submission को लेकर सरकारों से मांगी गई रिपोर्ट

Chief Electoral Officer (CEO Bihar) ने State और Central Government Departments को निर्देश जारी किए हैं कि वे बताएं अब तक उन्होंने कितने ऐसे दस्तावेज जारी किए हैं जो Voter Eligibility Verification में काम आ सकते हैं। यह exercise इसलिए जरूरी है ताकि Final Voter List Publication से पहले किसी भी eligible voter को बाहर न किया जाए।