अनु मलिक ने डब्बू मलिक को दिया धोखा? भतीजे अमाल मलिक का खुलासा मचा रहा है बवाल

बॉलीवुड की म्यूज़िक इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। Music Composer Amal Malik ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने चाचा Anu Malik पर पिता Daboo Malik के करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। सिद्धार्थ कनन को दिए गए इस इंटरव्यू में अमाल ने बताया कि कैसे अनु मलिक ने अपने ही भाई के साथ पेशेवर स्तर पर विश्वासघात किया।

 “भाई नहीं, प्रतियोगी साबित हुए अनु मलिक” – अमाल मलिक

अमाल ने कहा, “जब लोग अनु मलिक और डब्बू मलिक को एक साथ देखते थे, तो लगता था जैसे दो पागल भाई हों। लेकिन professional jealousy और competition ने उनके रिश्ते को तोड़ दिया।” अमाल के मुताबिक, जब भी डब्बू मलिक को कोई फिल्म मिलती, अनु मलिक कम पैसों या मुफ्त में काम करने का लालच देकर वो प्रोजेक्ट छीन लेते थे।

 “Murder फिल्म भी छीन ली थी” – अमाल

अमाल मलिक ने दावा किया कि महेश भट्ट फिल्म Murder के लिए डब्बू मलिक को म्यूज़िक देने वाले थे, लेकिन Anu Malik ने चालाकी से वह प्रोजेक्ट भी हथिया लिया। उन्होंने यह भी कहा कि ये सिर्फ एक उदाहरण है ऐसे कई मौके आए जब अनु ने उनके पिता को नुकसान पहुंचाया।

 डिप्रेशन में चले गए डब्बू मलिक

इस पेशेवर धोखे का असर इतना गहरा था कि अमाल ने बताया, “मेरे पापा 32 से 45 की उम्र तक clinical depression में रहे। मैं बच्चा था, लेकिन मैंने ये सब अपनी आत्मा में समा लिया।” अमाल ने खुद 16 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया ताकि वो खुद को साबित कर सकें।

 “उन्हें हमेशा अनु मलिक का भाई कहकर पुकारा गया”

अमाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “Industry ने कभी मेरे पिता की काबिलियत को नहीं समझा। उन्होंने करीब 70 फिल्मों में संगीत दिया, लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली।” अमाल का कहना है कि वह अब चाहते हैं कि लोग उनके परिवार को “Anu Malik’s nephew” नहीं, बल्कि “Armaan Malik और Amal Malik के चाचा” के तौर पर पहचानें।

 साजिद-वाजिद पर भी लगाया आरोप

अमाल ने न सिर्फ अनु मलिक, बल्कि मशहूर कंपोज़र जोड़ी Sajid-Wajid पर भी उनके पिता के करियर में रुकावट डालने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, “साजिद-वाजिद और अन्य लोगों ने भी डब्बू मलिक के साथ खेल खेले। वह इतने सीधे-सादे थे कि पलटवार भी नहीं कर सके।”